बलरामपुर,,जिले की नगर पंचायत कुसमी जनगणना को लेकर कला जत्था कार्यक्रम की हुई आयोजन।

Samwad Chhattisgarh

✍🏻संपादक जसीम खान संवाद छत्तीसगढ़

बलरामपुर,,जिले की नगर पंचायत कुसमी जनगणना को लेकर कला जत्था कार्यक्रम की हुई आयोजन।

शासन द्वारा चलाए जा रहे जनगणना जागरूकता अभियान के तहत बलरामपुर जिले की नगर पंचायत कुसमी में अनोखे अंदाज में लोगों को जागरूक किया गया।

नगर पंचायत द्वारा एलईडी स्क्रीन एवं लोक नृत्य प्रस्तुति के माध्यम से आम नागरिकों को जनगणना के महत्व की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के दौरान कलाकारों ने पारंपरिक लोक नृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिए लोगों को यह संदेश दिया कि जनगणना देश और राज्य के विकास के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। वहीं एलईडी स्क्रीन पर जनगणना से जुड़ी जानकारियां, शासन की अपील और जागरूकता संदेश प्रसारित किए गए।
नगर पंचायत कुसमी के इस अभियान में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। लोगों को बताया गया कि सही जानकारी देने से शासन को शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं की बेहतर योजना बनाने में सहायता मिलती है।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आम जनता को जनगणना के प्रति जागरूक कर उनकी सहभागिता सुनिश्चित करना रहा। नगर पंचायत द्वारा चलाए गए इस जागरूकता अभियान की लोगों ने सराहना भी की।नगर पंचायत कुसमी के अधिकारी,कर्मचारी गण मौजूद रहे

Share This Article