✍🏻✍🏻 संपादक जसीम खान संवाद छत्तीसगढ़ कुसमी बलरामपुर ✍🏻✍🏻

कुसमी,,गणेश चतुर्थी पर्व एवं तीज त्यौहार को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने हेतु शांति समिति की बैठक आयोजित,

थाना कुसमी में दिनांक 13 सितम्बर 2026 को गणेश चतुर्थी पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक बलरामपुर के निर्देशन में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में नायब तहसीलदार महोदय कुसमी, नगर पंचायत अध्यक्ष, थाना प्रभारी श्री सुभाष कुजूर तथा क्षेत्र के गणेश उत्सव समितियों के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
बैठक में आगामी गणेश उत्सव एवं तीज त्यौहार के दौरान कानून-व्यवस्था, यातायात व्यवस्था, गणेश पंडालों की सुरक्षा, विद्युत एवं अग्नि सुरक्षा, ध्वनि विस्तारक यंत्रों का नियमानुसार उपयोग तथा गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई तथा गणेश उत्सव समितियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
सभी गणेश उत्सव समितियों एवं आमजन से अपील की गई कि गणेश चतुर्थी पर्व को आपसी भाईचारे, शांति एवं सद्भाव के साथ मनाएं किसी भी प्रकार की अफवाह अथवा भ्रामक सूचना पर विश्वास न करें तथा सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक एवं भड़काऊ सामग्री प्रसारित करने से बचें।
गणेश उत्सव समितियों को निर्धारित नियमों एवं प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने तथा किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न होने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने हेतु अनुरोध किया गया।
बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों द्वारा शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण गणेश उत्सव संपन्न कराने में पुलिस एवं प्रशासन को पूर्ण सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया गया।
