कुसमी,,भूलसी भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रही 13 लाख की सीसी सड़क, निर्माण गुणवत्ता पर ग्रामीणों ने खोला मोर्चा।

Samwad Chhattisgarh

भूलसी,,भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रही 13 लाख की सीसी सड़क, निर्माण गुणवत्ता पर ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

भूलसी में सड़क निर्माण में मानकों की अनदेखी का आरोप, 20 एमएम की जगह 40 एमएम गिट्टी और बिना वाइब्रेटर के ढलाई करने पर उठे सवाल

✍️✍️ संपादक जसीम खान संवाद छत्तीसगढ़ कुसमी बलरामपुर ✍️✍️

कुसमी/बलरामपुर। बलरामपुर जिले के विकासखंड कुसमी अंतर्गत ग्राम पंचायत भूलसी में लगभग 13 लाख रुपये की लागत से निर्माणाधीन सीसी सड़क की गुणवत्ता को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। सड़क निर्माण में गुणवत्ता मानकों की अनदेखी किए जाने का आरोप लगाते हुए सरपंच, उपसरपंच सहित ग्रामीणों ने निर्माण कार्य के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकेदार के कर्मचारियों की मनमानी के चलते सड़क निर्माण में निर्धारित मापदंडों का पालन नहीं किया जा रहा है, जिससे सड़क की मजबूती और टिकाऊपन पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

ग्रामीणों के अनुसार निर्माण कार्य में निर्धारित 20 एमएम गिट्टी की जगह कथित तौर पर 40 एमएम गिट्टी का उपयोग किया जा रहा है। वहीं सड़क की ढलाई के दौरान वाइब्रेटर मशीन का उपयोग नहीं किए जाने की बात भी सामने आई है। ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण कार्य में तकनीकी मानकों की अनदेखी कर जल्दबाजी में काम कराया जा रहा है, जिससे लाखों रुपये की लागत से बनने वाली सड़क की गुणवत्ता प्रभावित हो सकती है।

   जनप्रतिनिधियों ने ठेकेदार पर लगाए गंभीर आरोप

सड़क निर्माण को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों में नाराजगी है। उनका कहना है कि सरकारी राशि से हो रहे निर्माण कार्य में गुणवत्ता का ध्यान रखना आवश्यक है, लेकिन मौके पर जिस तरीके से निर्माण कराया जा रहा है, उससे कार्य की गुणवत्ता पर संदेह पैदा हो रहा है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से निर्माण कार्य की जांच कराकर गुणवत्ता सुनिश्चित करने की मांग की है।

       अधिकारियों की निगरानी पर उठे सवाल

13 लाख रुपये की लागत से हो रहे सड़क निर्माण में यदि निर्धारित मापदंडों का पालन नहीं किया जा रहा है, तो यह संबंधित विभाग की निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करता है। ग्रामीणों की मांग है कि निर्माण कार्य की तकनीकी जांच कराई जाए, सामग्री की गुणवत्ता और निर्धारित मानकों की पुष्टि की जाए तथा यदि अनियमितता पाई जाती है तो जिम्मेदार ठेकेदार एवं संबंधित कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए।

ग्रामीणों की शिकायत है की छापर टोली मे भी चल रही मानक के अनुरूप कार्य जब इस विषय पर हमने इंजिनयर साहब से फोन के माध्यम से बात करनी चाही पर इंजिनयर महोदय इतना व्यस्त रहते हैं की उनके पास फोन उठाने की भी समय नई रहता है।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि निर्माण कार्य में सुधार नहीं किया गया और गुणवत्ता से समझौता जारी रहा, तो वे आगे भी विरोध जारी रखेंगे।

अब देखना होगा कि ग्रामीणों की शिकायत और खबर प्रकाशित के बाद संबंधित विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच करते हैं या फिर 13 लाख रुपये की लागत से बनने वाली यह सड़क निर्माण के दौरान ही सवालों के घेरे में बनी रहती है।

Share This Article
error: Content is protected !!