कुसमी,,स्कॉर्पियो में पैर और मुंह बांधकर क्रूरतापूर्वक ले जाए जा रहे थे मवेशी, कुसमी पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार।

Samwad Chhattisgarh

✍️✍️संपादक जसीम खान संवाद छत्तीसगढ़ कुसमी बलरामपुर ✍️✍️

कुसमी,,स्कॉर्पियो में पैर और मुंह बांधकर क्रूरतापूर्वक ले जाए जा रहे थे मवेशी, कुसमी पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

झारखंड के गुमला ले जाए जा रहे थे दो मवेशी, पुलिस ने स्कॉर्पियो वाहन सहित दोनों मवेशियों को किया जब्त, न्यायालय में पेश करने के बाद आरोपीभेजा गया जेल

कुसमी। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के कुसमी थाना क्षेत्र में मवेशियों के अवैध एवं क्रूरतापूर्वक परिवहन का मामला सामने आया है। यहां एक सफेद रंग की स्कॉर्पियो वाहन में दो मवेशियों को उनके चारों पैर और मुंह बांधकर अमानवीय तरीके से ले जाया जा रहा था। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर स्थानीय लोगों की सतर्कता से वाहन चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले किया गया। मामले में कुसमी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही परिवहन में इस्तेमाल की जा रही स्कॉर्पियो और दोनों मवेशियों को भी जब्त किया गया है।

मुखबिर की सूचना पर कुम्हारपारा में पकड़ा गया वाहन

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 1 नवंबर 2026 को थाना कुसमी क्षेत्रांतर्गत कुम्हारपारा में एक सफेद रंग की स्कॉर्पियो वाहन में मवेशियों को क्रूरतापूर्वक भरकर ले जाने की सूचना मिली थी। गांव के एक व्यक्ति ने इसकी जानकारी स्थानीय निवासी सी.जे. कुमार प्रजापति, पिता भंजन राम, उम्र 35 वर्ष, निवासी कुम्हारपारा कुसमी को दी।

सूचना मिलते ही प्रार्थी अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचा। ग्रामीणों को सामने देखकर स्कॉर्पियो चालक वाहन लेकर भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन लोगों ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद उससे पूछताछ की गई।

   चारों पैर और मुंह बांधकर रखे गए थे दो मवेशी

पूछताछ में वाहन चालक ने अपना नाम तस्लीम खान, पिता स्वर्गीय सादिक खान, उम्र 28 वर्ष, निवासी साई टांगरटोली, थाना लोदाम, जिला जशपुर (छत्तीसगढ़) बताया। जब स्कॉर्पियो वाहन की जांच की गई तो उसके अंदर दो नग मवेशी मिले। दोनों मवेशियों के चारों पैर और मुंह बांधकर उन्हें बेहद क्रूरतापूर्वक वाहन में रखा गया था।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह मवेशियों को शंकरगढ़ क्षेत्र से खरीदकर झारखंड के गुमला ले जा रहा था। मवेशियों को इस तरह बांधकर वाहन में परिवहन किए जाने का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने नियमानुसार कार्रवाई शुरू की।

   आरोपी गिरफ्तार, स्कॉर्पियो और मवेशी जब्त

मामले में थाना कुसमी में अपराध क्रमांक 100/2026 के तहत छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2011 की धारा 4, 6, 10 एवं पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11(घ) के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया गया।

विवेचना के दौरान प्रार्थी एवं गवाहों के बयान दर्ज किए गए। वहीं आरोपी के कथन के आधार पर जप्ती की कार्रवाई करते हुए परिवहन में प्रयुक्त स्कॉर्पियो वाहन एवं दो मवेशियों को जब्त किया गया।

पुलिस ने आरोपी तस्लीम खान को दिनांक 1 नवंबर 2026 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

प्रकरण विवरण: थाना कुसमी, जिला बलरामपुर-रामानुजगंज। अपराध क्रमांक 100/2026। आरोपी तस्लीम खान, निवासी जिला जशपुर। जब्ती में दो नग मवेशी एवं एक सफेद रंग की स्कॉर्पियो वाहन शामिल है।

Share This Article
error: Content is protected !!