✍🏻✍🏻संपादक जसीम खान संवाद छत्तीसगढ़ कुसमी बलरामपुर ✍🏻✍🏻

महुआडांड़,,गणिनाथ बाबा की जयंती कल, धूमधाम से होगा आयोजन
पूजा के साथ 12 बजे से सजेगा भक्ति संगीत का रंगारंग कार्यक्रम, मुख्य अतिथि के रूप में रहेंगे विधायक रामचंद्र सिंह ।
महुआडांड़। महुआडांड़ प्रखंड के स्थानीय दुर्गा बाड़ी परिसर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी हलवाई समाज के तत्वावधान में गणिनाथ बाबा की जयंती शनिवार को पूरे उत्साह और धूमधाम के साथ मनाई जाएगी। जयंती समारोह को लेकर समाज के लोगों में खासा उत्साह है और आयोजन की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।
कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 7 बजे गणिनाथ बाबा की विधिवत पूजा-अर्चना के साथ होगी, जो लगभग 9 बजे तक संपन्न होगी। इसके बाद दोपहर 12 बजे से भक्ति संगीत के रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में प्रसिद्ध गायिका सविता जी एवं आनंद हलचल अपनी भक्ति प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भक्तिरस में सराबोर करेंगे।
आयोजन के मुख्य अतिथि माननीय विधायक श्री रामचंद्र सिंह होंगे।
विधायक रामचंद्र सिंह कार्यक्रम में शामिल होने को लेकर समाज के लोगों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।
पूजा समिति के अध्यक्ष आकाश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी गणिनाथ बाबा की जयंती को भव्य रूप देने के लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं। उन्होंने समाज के सभी लोगों एवं श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में शनिवार की सुबह पहुंचकर पूजा-अर्चना एवं भक्ति कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की। एवं अपने परिवार जन , अन्य जगह से भी लोगों को आने की अपील की गई है ।
