✍🏻✍🏻संपादक जसीम खान संवाद छत्तीसगढ़ कुसमी बलरामपुर ✍🏻✍🏻

कुसमी,,सेवा संकल्प अभियान के तहत इदरीपाठ और दातरम पंचायत भवन में जले 500-500 आशीर्वाद दीप किया गया प्रज्वलित।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने उत्साह के साथ किया आशीर्वाद दीप प्रज्ज्वलन।
बलरामपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत जनपद पंचायत कुसमी क्षेत्र की ग्राम पंचायत इदरीपाठ और ग्राम पंचायत दातरम में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दोनों ग्राम पंचायतों के पंचायत भवन परिसर में प्रधानमंत्री के जन्मदिवस की खुशी में 500-500 आशीर्वाद दीप प्रज्ज्वलित किए गए।
इस दौरान पंचायत भवन दीपों की रोशनी से जगमगा उठे। कार्यक्रम में पंचायत के जनप्रतिनिधियों के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सहभागिता की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर अपनी शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद व्यक्त किया।
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों में विशेष उत्साह देखने को मिला। दीप प्रज्ज्वलन के माध्यम से सेवा, समर्पण और जनसेवा के संकल्प को आगे बढ़ाने का संदेश दिया गया। पंचायत प्रतिनिधियों ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक जनसेवा और विकास का संदेश पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत सचिव मुकेश गुप्ता सरपंच चमेली नगेसिया,,सरपंच सुनीता नगेसिया,, उप सरपंच सुनीता गुप्ता ,,सोनिया गुप्ता ,, बी डी सी संतोष सिंह और सभी पंच गण सहित पंचायत के जनप्रतिनिधि, ग्रामीण एवं अन्य लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे। दोनों पंचायतों में आयोजित कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।
500-500 दीपों से रोशन हुए पंचायत भवन
सेवा संकल्प अभियान के तहत इदरीपाठ और दातरम दोनों ग्राम पंचायतों में 500-500 आशीर्वाद दीप जलाए जाने से पंचायत भवन परिसर आकर्षण का केंद्र रहा।
ग्रामीणों ने दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को उत्साह के साथ मनाया।
