कुसमी,,हनुमान जयंती के अवसर पर तहसील पारा हनुमान मंदिर प्रांगण में पूजा अर्चना कर  किया गया विशाल भंडारा का आयोजन।

Samwad Chhattisgarh

संपादक जसीम खान संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज कुसमी बलरामपुर/9111740798

आज दिनांक 2/4/26 को हनुमान जयंती के अवसर पर कुसमी तहसील पारा हनुमान मंदिर में अखंड पूजा पाठ का आयोजन किया गया, जिसमें काफी संख्या में श्रद्धालु भक्तगण शामिल होकर पूजा अर्चना करते हुए हनुमान जी से अमन सुख चैन शांति मांगते हुए इस अवसर पर विशाल भंडारा का आयोजन भक्तगण द्वारा किया गया।

जिसमें आज सरहुल पर्व के अवसर पर दूर दूर से ग्रामीण जनता उपस्थित होकर पूजा अर्चना करते हुए भंडारा का प्रसाद ग्रहण किए ।

इस हनुमान मंदिर की स्थापना तहसील पारा 1961 में की गई थी, उसके बाद से पूजा पाठ निरंतर चालु रखते हुए लगभग 30 वर्षों से विशाल भंडारा का आयोजन भक्तगण द्वारा लगातार किया जा रहा है।

जहां इस अवसर पर हजारों भक्तगण अपना सहयोग प्रदान करते हुए इस पूजा पाठ को निरंतर चालु रखने में अपना अपना महत्वपूर्ण योगदान देते आ रहे है ।

इस हनुमान जयंती के अवसर पर संकट मोचन सेवा समिति के सारे सदस्य मौजूद रहे और इनका कहना है कि शुरू से ही भंडारे का आयोजन किया जाता है और आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

Share This Article