संपादक जसीम खान संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज कुसमी बलरामपुर/9111740798

कुसमी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अनमोल टोप्पो एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस आशीष कुंजाम की उपस्थिति में आगामी होने वाले होली त्यौहार को देखते हुए आज दिनांक 26/2/26 को कुसमी थाना परिसर में शांति सम्मेलन की बैठक का आयोजन किया गया।

जिसमें आज के इस शांति सम्मेलन के बैठक में होली त्यौहार,, रमजान ,,और चालीसा,,को शांति पूर्वक मनाने हेतु सभी समुदाय के लोग कुसमी थाना परिसर में उपस्थित होकर अपनी अपनी राय सलाह दिए , जिसमें होली से एक दो दिन पूर्व से ही यातायात नियम को लागू करने की बात कही गई , साथ ही होलिका दहन एवं होली त्यौहार के समय सभी जगह चौक चौराहों पर पुलिस द्वारा निगरानी रखे जाने की बात कही गई , वही कुसमी में प्रत्येक शनिवार बाजार के दिन भारी वाहनों को मुख्य मार्ग में चलने पर रोक लगाने का सुझाव दिया गया , जिससे बाजार के दिन काफी भीड़ होने के चलते किसी भी प्रकार की भविष्य में अप्रिय घटनाएं घटित न हो सके। साथ ही गांव गांव में फेरी लगाकर कपड़ा या अन्य सामग्री बेचने वाले व्यक्तियों पर विशेष रूप से निगरानी रखते हुए उनपर विशेष रूप से ध्यान रखें जाने की बात कही गई , एवं नशाखोरी पर रोक लगाए जाने की बात कहते हुए नशा के सामग्री को बिक्री किए जाने वाली जगहों पर विशेष रूप से जांच करते हुए उचित कार्यवाही करने की बात कही गई , जिससे नशाखोरी पर लगाम लगाया जा सके।

आज के इस शांति सम्मेलन के बैठक में कुसमी थाना परिसर में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अनमोल टोप्पो,, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस आशीष कुंजाम ,, कुसमी तहसीलदार रॉकी एक्का,, थाना प्रभारी विरासत कुजूर,,सहित नगर पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र भगत,, जनपद पंचायत अध्यक्ष बसंती भगत,, नगर पंचायत उपाध्यक्ष आनंद जायसवाल,, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष अशोक सोनी,, सहित संजय जायसवाल,, राकेश भारती,, प्रदीप गुप्ता,, बालेश्वर राम,, इंद्रदेव निकुंज,,देव साय भगत,,मो शमीम ,, मुजम्मम नजर ,, सोनू अली ,, मो सद्दाम ,, जरीफ अंसारी, , सहित अन्य गणमान्य नागरिक एवं अधिकारी कर्मचारी उपस्थित होकर इस शांति सम्मेलन को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिए।
