कुसमी,,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुसमी की नई कार्यकारिणी घोषित, अध्यक्ष हरीश मिश्रा ने जताया भरोसा।

Samwad Chhattisgarh

संपादक जसीम खान संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज कुसमी बलरामपुर/9111740798

कुसमी,,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुसमी की नई कार्यकारिणी घोषित, अध्यक्ष हरीश मिश्रा ने जताया भरोसा

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस प्रभारी आदरणीय सचिन पायलट जी, प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आदरणीय अध्यक्ष दीपक बैज जी, पूर्व उपमुख्यमंत्री हमारे मुखिया आदरणीय टी एस बाबा साहब जी, की सहमति एवं प्जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आदरणीय हरिहर यादव जी के अनुशंसा उपरांत ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हरीश मिश्रा ने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुसमी की नवीन कार्यकारणी की घोषणा करते हुए सभी नवनियुक्त पदाधिकारी साथियों को हार्दिक बधाई एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की है कि नव नियुक्त सभी संगठन द्वारा दिए गए महत्वपूर्व दायित्व को पूरी निष्ठा एवम अनुशासन और ऊर्जा के साथ निर्वहन करते हुए कांग्रेस के साथ आम जन की आवाज बनकर उनके हक अधिकारों के लिए सदैव खड़े रहेंग।

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अनुमोदन के पश्चात ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुसमी की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। ब्लॉक अध्यक्ष श्री हरीश मिश्रा द्वारा संगठन को मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है।

नवगठित कार्यकारिणी में श्री जावेद रहमानी को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही संगठन में उपाध्यक्ष, महामंत्री, सचिव एवं कार्यकारिणी सदस्य के पदों पर भी कई सक्रिय कार्यकर्ताओं को स्थान दिया गया है, जिससे संगठनात्मक ढांचे को और सुदृढ़ किया जा सके।

ब्लॉक अध्यक्ष हरीश मिश्रा ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों पर भरोसा जताते हुए कहा कि यह टीम पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जमीनी स्तर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने आशा व्यक्त की कि सभी पदाधिकारी अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाएंगे।

उन्होंने कहा कि नई कार्यकारिणी के गठन से ब्लॉक कुसमी में कांग्रेस संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और पार्टी की गतिविधियों में तेजी आएगी।
स्थानीय कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने भी इस नई टीम के गठन का स्वागत करते हुए संगठन की मजबूती की उम्मीद जताई है।

Share This Article