संपादक जसीम खान संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ कुसमी बलरामपुर/

केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुँचाना प्राथमिकता – विधायक सामरी उद्देश्वरी पैकरा

राजपुर जनपद कार्यालय के सभागार में आयोजित सभी विभागों का विकास खंड स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित किया गया, बैठक के दौरान जनप्रतिनिधि सामरी विधायक ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि केंद्र एवं राज्य सरकार की सभी योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाना ही हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि योजनाओं का लाभ तभी सार्थक होगा जब आमजन, विशेषकर ग्रामीण अंचलों के अंतिम व्यक्ति तक उसका लाभ सुनिश्चित हो।
बैठक में विधायक ने विभागवार प्रगति की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि शासन की मंशा जनहितकारी है, इसलिए योजनाओं को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उन्होंने जोर देकर कहा कि अधिकारी नियमित रूप से गांव-गांव जाकर जनसमस्याओं को सुनें, योजनाओं की जानकारी दें और पात्र हितग्राहियों को तत्काल लाभान्वित करें। उन्होंने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा बनाए जा रहे नल- जल योजना के आधे -अधूरे कार्यों को जल्द पूरे करने के निर्देश दिए ताकि ग्रामीणों को पीने का शुद्ध पानी मिल सके,उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत में नल -जल योजना के अंतर्गत बन रहे पानी टंकी और स्टैंड पोस्ट जगह-जगह लगाकर अधूरे छोड़ दिये गए है,विभाग के अधिकारी ठेकेदार के साथ बैठकर उसे जल्द पूरा करेंl बैठक के दौरान स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को अस्पताल में व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए गए उन्होंने कहा कि अस्पताल में जिनकी भी ड्यूटी हो उनका नाम, नंबर सूचना पटल पर चिन्हांकित कर वे अपनी ड्यूटी पूरी ईमानदारी से करें,उन्होंने यह भी कहा कि समाधान शिविर में आए हुए आवेदन जो जिला स्तर पर अभी तक लंबित है उसे भी संज्ञान में लेकर अधिकारी जल्द निराकृत करें, साथ ही आगामी बैठक में सभी अधिकारी अपने-अपने विभाग का पूरा जानकारी फाइल बनाकर, प्रोग्रेस रिपोर्ट साथ लेकर आगामी बैठक के दौरान आएंगे lबैठक के दौरान थाना प्रभारी ने नए कानून के बारे में बताया कि जमीन संबंधी विवाद, महिला संबंधी अपराध में त्वरित कार्यवाही की जा रही है एवं पिकअप वाहन, मोटरसाइकिल के ज्यादा आवाज़ करने वाले साइलेंसर पर रोकने हेतु लगातार कार्यवाही जारी हैl एसडीओ ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग ने शाला जतन योजना के संबंध में बताया कि बारिश के बाद अधूरे कार्य पूर्ण कर लिए जाएंगे,स्कूलों में अतिरिक्त भवन का कार्य प्रगति पर है, कार्यक्रम के दौरान खाद्य विभाग, उद्यानिकी विभाग,मनरेगा विभाग, पी.इच. ई. विभाग, पी.एम.जे. एस. वाई. विभाग, जल संसाधन विभाग, बिजली विभाग, नगर -पंचायत, सहित अन्य विभागों के अधिकारियों ने अपने-अपने विभाग के योजनाओं की जानकारी देते हुए कार्य के प्रगति के संबंध में बताया lइस दौरान भाजपा जिला महामंत्री संजय सिंह,विधायक प्रतिनिधि शिवनाथ जायसवाल, जनपद अध्यक्ष विनय भगत, उपाध्यक्ष आकाश अग्रवाल, राजपुर एसडीएम देवेंद्र प्रधान, तहसीलदार शालिक राम गुप्ता, मुख्य कार्यपालन अधिकारी संजय दुबे, थाना प्रभारी भारद्वाज सिंह, रेंजर महाजन साहू,विकासखंड शिक्षा अधिकारी आदित्य पटनवार, बी.एम.ओ. आर.के जायसवाल मुख्य नगर पंचायत अधिकारी रविंद्र लाल सहित सभी विभाग के कर्मचारी गढ़ उपस्थित रहे l
