संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ कुसमी बलरामपुर/

सरगुजा सांसद श्री चिंतामणि महाराज के मुख्य आतिथ्य में होगा राज्योत्सव कार्यक्रम

बलरामपुर, 01 नवम्बर 2025/ छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस एवं रजत जयंती 2025 के अवसर पर जिला स्तरीय राज्योत्सव कार्यक्रम का आयोजन 02 से 04 नवम्बर तक सरगुजा सांसद श्री चिंतामणि महाराज के मुख्य आतिथ्य में जिला मुख्यालय के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में किया जा रहा है। कार्यक्रम में विशिष्ट आतिथि के रूप में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण विभाग मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, आदिम जाति विकास, कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी, मछली पालन एवं पशुपालन विकास मंत्री श्री रामविचार नेताम, सामरी विधायक श्रीमती उद्धेश्वरी पैकरा, प्रतापपुर विधायक श्रीमती शकुंतला सिंह पोर्ते, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती हीरामुनी निकुंज, उपाध्यक्ष श्री धीरज सिंहदेव, जनपद पंचायत बलरामपुर अध्यक्ष सुश्री सुमित्रा चेरवा, नगरपालिका अध्यक्ष श्री लोधीराम एक्का शामिल होंगे। इसके साथ ही राज्य स्थापना दिवस पर स्थानीय प्रस्तुतियों के साथ आमंत्रित कलाकारों द्वारा संध्याकालीन प्रस्तुति दी जाएगी।
