
जिला बलरामपुर-रामानुजगंज में सीन ऑफ क्राइम फॉरेंसिक मोबाइल वाहन का किया गया शुभारंभ।

आज दिनांक 23 मई, 2026 को जिला बलरामपुर-रामानुजगंज में सीन ऑफ क्राइम फॉरेंसिक मोबाइल वाहन का शुभारंभ किया गया।

✍🏻संपादक जसीम खान संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज कुसमी बलरामपुर

सीन ऑफ क्राइम फॉरेंसिक मोबाइल वाहन को माननीय श्री चिंतामणि महाराज, सांसद सरगुजा के द्वारा वर्चुअल (VC) के माध्यम से तथा कलेक्टर बलरामपुर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी (भा.प्र.से.) एवं पुलिस अधीक्षक, बलरामपुर श्री वैभव बेंकर (भा.पु.से.) व वन मंडल अधिकारी बलरामपुर श्री आलोक वाजपेयी की गरिमामई उपस्थिति में पुलिस लाइन बलरामपुर के परेड ग्राउंड में कार्यक्रम आयोजित कर भारत सरकार एवं छत्तीसगढ़ शासन गृह (पुलिस) विभाग द्वारा सटीक जांच, त्वरित न्याय, सुरक्षित समाज की दिशा में नई पहल देने के उद्देश्य से प्रदत्त सीन ऑफ क्राइम फॉरेंसिक मोबाइल वाहन का शुभारंभ हरी झंडी दिखाकर किया गया।
पुलिस अधीक्षक बलरामपुर द्वारा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा गया है कि इन तकनीकों एवं उपकरणों के माध्यम से घटनास्थल पर ही प्राथमिक वैज्ञानिक परीक्षण, साक्ष्य संरक्षण, डिजिटल डेटा अधिग्रहण, फिंगरप्रिंट विकास, नारकोटिक्स परीक्षण तथा chain of custody compliant evidence packaging जैसी महत्वपूर्ण कार्यवाहियाँ तत्काल संपादित की जा सकेंगी।
उक्त कार्यक्रम के दौरान रक्षित निरीक्षक श्री विमलेश कुमार देवांगन एवं मुख्यालय के नजदीकी थाना चौकी प्रभारी व विवेचकगण एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी शामिल रहे।
