कुसमी,, विकासखंड कुसमी की चादों में मनाई गई शाला प्रवेश उत्सव।

Samwad Chhattisgarh

✍🏻 संपादक जसीम खान संवाद छत्तीसगढ़ कुसमी बलरामपुर

कुसमी विकासखंड कुसमी की चांदो स्वामी आत्मानंद स्कूल  में मनाइ  गई शाला प्रवेश उत्सव जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में रहे सामरी विधायक ऊद्धेश्वरी पैकरा।

कुसमी विकासखंड के चांदो में मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव विधायक महोदया सामरी की उपस्थिति में चांदो क्षेत्र के समस्त विद्यालय का एक साथ संकुल चांदो के स्वामी आत्मानंद परिसर  में बच्चों को तिलक लगाकर एवं फूलमाला पहनाकर मुंह मीठा कराते हुए नैनिहालो को स्कूल में प्रवेश दिलाया गया।

इस अवसर पर इन नैनिहालो के स्वागत में स्कूल के छात्र-छात्राओं के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया! बच्चों का स्वागत करते हुए सामरी विधायक श्रीमती उद्धेश्वरी पैकरा ने उनको शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की एवं उन्होंने कहा कि आप पढ़ो लिखो और अपने घर परिवार के साथ राज्य एवं देश का नाम रोशन करो !

विधायक महोदया ने अपने उद्बोधन में सेजस चांदो के बच्चों की बैठने की समस्या को लेकर कहा कि मैं स्वयं शिक्षा विभाग से बात कर सेजस चांदो के लिए अतिरिक्त भवन की मांग रखूंगी एवं भविष्य में बच्चों को पढ़ाई से लेकर स्कूल परिसर में किसी भी प्रकार कीअसुविधा न हो इसके लिए समस्त शिक्षक को निर्देशित किया ! उन्होंने कहा की शिक्षक बच्चों का संपूर्ण विकास करने में विशेष ध्यान दें! प्रवेश उत्सव के साथ-साथ नेवता भोजन का भी आयोजन किया गया था।

जहां विधायक महोदया ने नवप्रवेशी बच्चों के साथ बैठकर नेवता भोजन किया कार्यक्रम में विकासखंड शिक्षा अधिकारी महोदय ,सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी महोदय, एवं स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, चांदो क्षेत्र के सभी संकुल प्राचार्य, संकुल समन्वयक, एवं शिक्षक के साथ-साथ बच्चों के अभिभावक भी शामिल हुए

Share This Article