चादों,बोलेरो से स्टेपनी टायर ड्रम चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने चोरी का सामान किया बरामदचोर को भेजा जेल।

Samwad Chhattisgarh

✍️✍️संपादक जासीम खान संवाद छत्तीसगढ़ कुसमी बलरामपुर ✍️✍️

बोलेरो से स्टेपनी टायर ड्रम चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने चोरी का सामान किया बरामद

चांदो पुलिस की कार्रवाई, दुकान में छिपाकर रखा गया था चोरी का स्टेपनी टायर ड्रम; तीनों आरोपियों को न्यायालय में किया गया पेश

बलरामपुर। जिले में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने और अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई करने के लिए पुलिस लगातार सक्रिय है। इसी क्रम में थाना चांदो पुलिस ने बोलेरो वाहन से स्टेपनी टायर ड्रम चोरी करने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया स्टेपनी टायर ड्रम बरामद कर तीनों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी सत्येंद्र प्रसाद गुप्ता ने थाना चांदो पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई थी कि दिनांक 4 नवंबर 2026 की रात उन्होंने अपनी बोलेरो वाहन क्रमांक CG 30 J 2445 को घर के बाहर बने शेड में खड़ा कर कवर से ढक दिया था। रात करीब 10 बजे घर का दरवाजा बंद कर वे सोने चले गए। अगले दिन सुबह करीब 5 बजे उठकर जब उन्होंने वाहन को देखा तो बोलेरो में लगा स्टेपनी टायर ड्रम सहित गायब था। किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा वाहन से स्टेपनी टायर ड्रम चोरी कर लिया गया था।

प्रार्थी की शिकायत पर थाना चांदो में अपराध पंजीबद्ध कर पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू की। चोरी की घटना का खुलासा करने के लिए पुलिस द्वारा कबाड़ी दुकानों, पंचर टायर दुकानों तथा क्षेत्र में घूमकर पुराने सामान की खरीद-बिक्री करने वाले व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही थी।

इसी दौरान पुलिस को आरोपी आसीफ रजा की दुकान में छिपाकर रखा गया चोरी का स्टेपनी टायर ड्रम मिला। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपने दो अन्य साथियों कादिर अंसारी एवं उदयचंद कौरवा के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। इसके बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का सामान बरामद किया।

                        ये हैं गिरफ्तार आरोपी

1. आसीफ रजा (21 वर्ष), निवासी इदरीकला, थाना चांदो।
2. कादिर अंसारी (31 वर्ष), निवासी इदरीकला, थाना चांदो।
3. उदयचंद कौरवा (36 वर्ष), निवासी इदरीकला, थाना चांदो।

पुलिस ने तीनों आरोपियों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया है।

              पुलिस टीम की रही अहम भूमिका

इस संपूर्ण कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विश्वदीप त्रिपाठी एवं अनुविभागीय पुलिस अधिकारी याकूब मेमन के दिशा-निर्देश में थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष कुमार नेताम, सहायक उपनिरीक्षक राजकुमार यादव, प्रधान आरक्षक विनोद कुमार एक्का, प्रधान आरक्षक संजय एक्का एवं आरक्षक क्रमांक 1209 मुकेश सिदार का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

चोरी की घटना का खुलासा करते हुए चांदो पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि अपने वाहनों एवं अन्य कीमती सामानों की सुरक्षा के लिए सतर्क रहें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें।

Share This Article
error: Content is protected !!