
✍🏻✍🏻 संपादक जसीम खान संवाद छत्तीसगढ़ कुसमी बलरामपुर ✍🏻✍🏻
अम्बिकापुर 27 अगस्त 2026/ NEET-PG की परीक्षा 30 अगस्त 2026 को अंबिकापुर में आयोजित होगी।
परीक्षा का आयोजन लाईवलीहुड कॉलेज अंबिकापुर परीक्षा केंद्र में किया जाएगा। परीक्षा का समय सुबह 09ः00 बजे से दोपहर 12ः30 बजे तक निर्धारित है। परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों का प्रवेश सुबह 07ः00 बजे से शुरू होगा।
अभ्यर्थियों को निर्धारित समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचने तथा प्रवेश संबंधी निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है। जिला परियोजना लाइवलीहुड कॉलेज सोसायटी के प्राचार्य सह नोडल अधिकारी ने बताया कि परीक्षा के सुचारू एवं निर्विघ्न संचालन हेतु परीक्षा केन्द्र पर सुरक्षा यातायात व्यवस्था एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति सहित आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई है।
