कुसमी,,सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा मंडल कुसमी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित।

Samwad Chhattisgarh

✍🏻✍🏻 संपादक जसीम खान संवाद छत्तीसगढ़ कुसमी बलरामपुर ✍🏻✍🏻

कुसमी मंडल में सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा मंडल कुसमी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर आयोजित होने वाले सेवा कार्यक्रमों की तैयारियों एवं कार्ययोजना पर हुई चर्चा

भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर 2026 को सेवा, समर्पण एवं जनसेवा के विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से मनाने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी मंडल कुसमी में गुरुवार, 10 सितंबर 2026 को महत्वपूर्ण कार्यशाला एवं बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का आयोजन दोपहर 12 बजे उरांव समाज भवन, कुसमी में किया गया।

बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा, तैयारियों एवं कार्ययोजना को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं को अभियान को सफल एवं प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।


बैठक में भाजपा मंडल कुसमी की प्रभारी शिवनाथ जायसवाल, सह प्रभारी अवधेश पैकरा तथा जिला पंचायत अध्यक्ष हीरामुनी निकुंज की प्रमुख उपस्थिति रही। इसके अलावा भाजपा जिला उपाध्यक्ष आनंद जायसवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष संजय जायसवाल, मंडल अध्यक्ष शशि टोप्पो, घुटरा  डीह सरपंच बिंदु सिंह मंडल महामंत्री कृष्ण मुरारी सोनी एवं बालेश्वर नायक सहित पार्टी के विभिन्न पदाधिकारी और वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक में नगर पंचायत के उपाध्यक्ष एवं पार्षद, बूथ अध्यक्ष, बीएलए-2, विभिन्न मोर्चों के जिला एवं मंडल पदाधिकारी, मंडल मंत्री एवं उपाध्यक्ष, शक्ति केंद्रों के प्रभारी, सह प्रभारी, संयोजक एवं सह संयोजक सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।

इस दौरान आगामी सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत होने वाले कार्यक्रमों को बूथ स्तर तक प्रभावी रूप से संचालित करने, अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को सेवा एवं जनकल्याण की भावना के साथ मनाने पर जोर दिया गया।
बैठक में 14 शक्ति केंद्रों के प्रभारी एवं बूथ अध्यक्षों सहित सभी मोर्चों के मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्री भी मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं के बीच कार्यक्रमों की जिम्मेदारियों और संगठनात्मक तैयारियों को लेकर आवश्यक समन्वय पर चर्चा की गई।

भाजपा मंडल अध्यक्ष शशि टोप्पो ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को सेवा एवं समर्पण की भावना के साथ मनाया जाएगा।

सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से संगठन के कार्यकर्ता समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंचकर जनसेवा से जुड़े कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी करेंगे।
बैठक के दौरान भाजपा पदाधिकारियों ने अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं से पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का आह्वान किया। साथ ही आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए बूथ एवं शक्ति केंद्र स्तर पर तैयारियां सुनिश्चित करने पर बल दिया गया।

इस अवसर पर मंडल मंत्री सीजे प्रजापति, राजेश्वर गुप्ता, पारसनाथ पाल (पारे) विवेक कश्यप, पूर्व जनपद अध्यक्ष हुमंत महाराज सहित विभिन्न मोर्चों के मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक का मुख्य संदेश “सेवा, समर्पण और संकल्प” के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर आयोजित होने वाले सेवा कार्यक्रमों को सफल बनाने का रहा।

Share This Article