अंबिकापुर,,संगठन सृजन अभियान के प्रशिक्षण शिविर में शामिल हुए कुसमी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हरीश मिश्रा।

Samwad Chhattisgarh

✍🏻✍🏻 संपादक जसीम खान संवाद छत्तीसगढ़ कुसमी बलरामपुर ✍🏻✍🏻

अंबिकापुर,,संगठन सृजन अभियान के प्रशिक्षण शिविर में शामिल हुए कुसमी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हरीश मिश्रा।

अंबिकापुर/कुसमी। संगठन सृजन अभियान के तहत अंबिकापुर में सरगुजा संभाग के ब्लॉक अध्यक्षों एवं मास्टर ट्रेनर्स के चौथे चरण का प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुसमी के अध्यक्ष हरीश मिश्रा भी शामिल हुए।

कार्यक्रम में प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदु ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव, पूर्व मंत्री अमरजीत भगत एवं डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम सहित उपस्थित अतिथियों का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।

इस दौरान अतिथियों ने कांग्रेस संगठन को मजबूत करने, वैचारिक प्रतिबद्धता बनाए रखने और कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण के महत्व पर अपने विचार साझा किए। शिविर में संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने को लेकर महत्वपूर्ण मार्गदर्शन दिया गया जहां कांग्रेस के सभी ब्लॉक के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share This Article