✍🏻✍🏻 संपादक जसीम खान संवाद छत्तीसगढ़ कुसमी बलरामपुर ✍🏻✍🏻

सेवा संकल्प अभियान के तहत राजेंद्रपुर पंचायत भवन में जले 500 आशीर्वाद दीप
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने उत्साह के साथ किया दीप प्रज्वलन।
बलरामपुर। जनपद पंचायत कुसमी की ग्राम पंचायत राजेंद्रपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ग्राम पंचायत के पंचायत भवन परिसर में प्रधानमंत्री के जन्मदिवस की खुशी में 500 आशीर्वाद दीप प्रज्वलित किए गए।
दीप प्रज्वलन कार्यक्रम के दौरान पंचायत भवन परिसर दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधियों के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर शुभकामनाएं देते हुए उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।
कार्यक्रम में ग्राम पंचायत राजेंद्रपुर की सरपंच फूलमती नगेसिया, सचिव अंबिका यादव, उपसरपंच पुष्पा देवी सहित सभी पंचगण उपस्थित रहे। इसके अलावा बड़ी संख्या में ग्रामीणों की मौजूदगी रही, जिन्होंने दीप प्रज्वलन कार्यक्रम में सहभागिता की।
राजेंद्रपुर वासियों ने सेवा और समर्पण का दिया संदेश
सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य सेवा, समर्पण और जनसेवा की भावना को मजबूत करना रहा। पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने दीप प्रज्वलित कर समाज और क्षेत्र के विकास के लिए सकारात्मक सोच एवं सेवा भावना को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
500 दीपों के एक साथ प्रज्वलित होने से पंचायत भवन का पूरा परिसर रोशनी से नहा उठा और कार्यक्रम में मौजूद ग्रामीणों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि ऐसे आयोजन लोगों को आपसी एकता, सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी से जोड़ने का कार्य करते हैं।
कार्यक्रम में सरपंच, उपसरपंच, पंचगण, पंचायत सचिव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही और कार्यक्रम उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।
