
कुसमी में श्रद्धापूर्वक मनाई गई शहीद नंदकुमार पटेल की जयंती, कांग्रेसजनों ने पुष्पांजलि अर्पित कर किया नमन

ब्लॉक अध्यक्ष हरीश मिश्रा के नेतृत्व में बस स्टैंड पर आयोजित हुआ श्रद्धांजलि कार्यक्रम, नेताओं ने उनके संघर्ष, त्याग और संगठन के प्रति समर्पण को किया याद

✍️✍️संपादक जसीम खान संवाद छत्तीसगढ़ कुसमी बलरामपुर ✍️✍️
कुसमी। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री स्वर्गीय शहीद नंदकुमार पटेल की जयंती के अवसर पर कुसमी में कांग्रेस कमेटी द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कुसमी बस स्टैंड में आयोजित इस कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष हरीश मिश्रा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान उपस्थित कांग्रेसजनों ने शहीद नंदकुमार पटेल के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया और उनके संघर्षपूर्ण जीवन, राजनीतिक योगदान एवं जनसेवा के कार्यों को याद किया।
कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि शहीद नंदकुमार पटेल का संपूर्ण जीवन जनसेवा, संगठन की मजबूती और आम जनता के अधिकारों की लड़ाई के लिए समर्पित रहा। उन्होंने छत्तीसगढ़ में कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने के साथ किसानों, मजदूरों, गरीबों और वंचित वर्गों की आवाज को बुलंद करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनका त्याग, संघर्ष और बलिदान सदैव याद किया जाता रहेगा।
ब्लॉक अध्यक्ष हरीश मिश्रा ने दी श्रद्धांजलि
इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष हरीश मिश्रा ने कहा कि स्वर्गीय नंदकुमार पटेल छत्तीसगढ़ कांग्रेस के मजबूत स्तंभ, जनप्रिय नेता और कुशल संगठनकर्ता थे। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन कांग्रेस संगठन को मजबूत करने तथा किसानों, मजदूरों, गरीबों और आम जनता के अधिकारों की लड़ाई लड़ने में समर्पित कर दिया। संगठन के प्रति उनकी निष्ठा, संघर्ष और समर्पण आज भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि शहीद नंदकुमार पटेल का बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनके विचार और आदर्श हमेशा हम सभी को जनसेवा के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते रहेंगे।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता और नगर पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद भगत ने कहा- आम जनता की आवाज थे नंदकुमार पटेल
वहीं नगर पंचायत कुसमी के अध्यक्ष एवं कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद भगत ने अपने उद्बोधन में कहा कि नंदकुमार पटेल केवल एक राजनीतिक नेता नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की माटी से जुड़े जननेता थे, जिन्होंने हमेशा आम जनता की आवाज बुलंद की। उन्होंने कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के साथ प्रदेश के विकास और जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता दी। उनका जीवन संघर्ष, त्याग और बलिदान की मिसाल है। उनकी जयंती पर हम सभी को उनके बताए मार्ग पर चलते हुए संगठन की मजबूती और आम जनता की सेवा के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लेना चाहिए।
कांग्रेसजनों ने लिया जनसेवा और संगठन की मजबूती का संकल्प
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित कांग्रेसजनों ने शहीद नंदकुमार पटेल के योगदान को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनके आदर्शों को आत्मसात करते हुए जनहित के मुद्दों पर सक्रियता से कार्य करने और कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प व्यक्त किया।
ये रहे उपस्थित
श्रद्धांजलि कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष कुसमी एवं कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद भगत, सामरी मंडल अध्यक्ष खसरू बुनकर, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष दीपक बुनकर, ब्लॉक महामंत्री मुदस्सिर इराकी, अल्पसंख्यक प्रदेश सचिव सैफ अली, ब्लॉक महामंत्री वेदांत भारती, पूर्व प्रदेश महासचिव पूर्णिमा सेमरिया, वार्ड क्रमांक 06 के अमरनाथ, जफर रहमानी, फिलोमिनर टोप्पो, हसीना, गौरव कुजूर, भूलन भगत, सूरजदेव प्रसाद गुप्ता, मो. जसीम खान, शादाब अंसारी, जनकदेव सोनवानी, डेविड, अमृत कुमार, शीलेन्द्र राम, विवेक प्रजापति, इशाक कुजूर, राकेश कुजूर, लवेंद्र कुमार, बृजकिशोर, सुनील टोप्पो, तुलसी पैकरा, सुरेश बुनकर, मुकेश तिर्की, चंद्रदेव राम एवं रामप्रकाश भगत सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

