कुसमी में स्वर्गीय रामसाय राम स्मृति फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन, रोमांचक मुकाबले में कुसमी की टीम बनी विजेता।

Samwad Chhattisgarh

✍️✍️संपादक जसीम खान संवाद छत्तीसगढ़ कुसमी बलरामपुर ✍️✍️

कुसमी में स्वर्गीय रामसाय राम स्मृति फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन, रोमांचक मुकाबले में कुसमी की टीम बनी विजेता

सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज ने मुख्य अतिथि के रूप में की शिरकत, खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह; सिहार की टीम रही उपविजेता

कुसमी। नगर कुसमी में आज स्वर्गीय रामसाय राम की स्मृति में फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में क्षेत्र के खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह और खेल भावना के साथ हिस्सा लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सरगुजा सांसद श्री चिंतामणि महाराज शामिल हुए। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा खेलों को युवाओं के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया।

कार्यक्रम में  सामरी विधानसभा क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक श्रीमती उध्देश्वरी पैकरा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती हीरामुनी निकुंज, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री धीरज सिंह, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती बसंती भगत, भाजपा मंडल अध्यक्ष श्रीमती शशि टोप्पो, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्री अशोक सोनी सहित अनेक जनप्रतिनिधि, भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्त्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता के दौरान कुसमी एवं सिहार की टीमों के बीच बेहद रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। मैदान में खिलाड़ियों के बीच बेहतर तालमेल, संघर्ष और जीत का जज्बा देखने को मिला। अंततः मुकाबले में कुसमी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की और प्रतियोगिता की विजेता बनी, जबकि सिहार की टीम उपविजेता रही।

माइक संचालन दीपक सिन्हा के द्वारा किया गया

इस अवसर पर अतिथियों ने विजेता एवं उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह की खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन युवाओं की प्रतिभा को निखारने का बेहतर माध्यम है। ऐसे आयोजनों से स्थानीय खिलाड़ियों को अपनी खेल प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है और खेल के प्रति युवाओं में रुचि बढ़ती है।

स्वर्गीय रामसाय राम की स्मृति में आयोजित इस प्रतियोगिता ने क्षेत्र में खेल भावना, आपसी भाईचारे और उत्साह का वातावरण बनाया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में खेलप्रेमियों एवं ग्रामीणों की उपस्थिति रही।

Share This Article
error: Content is protected !!