संपादक जसीम खान संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ कुसमी बलरामपुर/

थाना सामरीपाठ पुलिस की कार्यवाही, हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया सलाखों के पीछे
थाना-सामरीपाठ, जिला बलरामपुर-रामानुजगंज (छ.ग.) अपराध क्रमांक 77/2025, धारा 103 (1) भारतीय न्याय संहिता
-: गिरफ्तार आरोपी :-जयकरण नगेसिया पिता स्व. प्रभू नगेसिया, उम्र 32 वर्ष, निवासी ग्राम बेतपानी, थाना सामरीपाठ, जिला बलरामपुर-रामानुजगंज (छ.ग.)
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि, प्रार्थिया सोमारी नगेसिया पति स्व. प्रभु नगेसिया, उम्र 52 वर्ष, साकिन बॅतपानी, थाना सामरीपाठ के द्वारा थाना सामरीपाठ उपस्थित आकर दिनांक 03.10.2025 को मौखिक मर्ग इंटीमेशन चॉक कराई कि दिनांक 01.10. 2025 को मेरा बेटा सुखदेव नगेसिया निवासी कोरंधा बेतपानी मेरे घर आया था, दिनांक 02.10.2025 को करीब 03:00 बजे मेरा सौतेला बेटा जयकरण नगेसिया शराब पीकर अपने पिता प्रभू नगेसिया को बोला कि मेरे दो बच्चे पैदा हुए थे दोनों खत्म हो गये तुम लोग कोई पूजा पाठ नहीं करा रहे हो कहकर अपने पिता प्रभू नगेसिया को जमीन में पटककर हाथ मुक्का, पैर से व छाती गर्दन में चढ़कर रौंद दिया, सुखदेव नगेसिया कोरंधा संजय उर्फ संजू नगेसिया आसनपानी के द्वारा बीच बचाव किये मेरे पति के छाती गर्दन कनपटी में अंदरूनी चोट लगने से उनकी मृत्यु हो गई है मेरे पति की मृत्यु जयकरण नगेसिया के द्वारा हाथ मुक्का से मारपीट करने से हुई है।
प्रार्थिया सोमारी नगेसिया की रिपोर्ट पर थाना सामरीपाठ में मर्ग क्रमांक 35/2025 धारा 194 बीएनएसएस का इंटीमेशन चॉक कर शव पंचनामा कार्यवाही उपरांत शव का पी.एम कराया गया, डॉक्टर द्वारा शार्ट पी.एम. रिपोर्ट में मृतक की मृत्यु मारपीट से सिर और छाती में आई चोट के कारण रक्त स्त्राव से मृत्यु होना लेख किया गया है, जो प्रथम दृष्टया धारा सदर 103 (1) भा.न्या.सं. का अपराध घटित होना पाये जाने से आरोपी जयकरण नगेसिया के विरूद्ध अपराध क्रमांक 77/2025 धारा 103 (1) भा. न्या. सं. पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया, विवेचना दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री वैभव बैंकर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री विश्वदीपक त्रिपाठी व एसडीओपी श्री इम्मानुएल लकड़ा के मार्गदर्शन में आरोपी जयकरण नगेसिया पिता स्व. प्रभु नगेसिया उम्र 32 वर्ष साकिन बेंतपानी थाना सामरीपाठ को हिरासम में लेकर कड़ाई से पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी के विरूद्ध धारा सदर का अपराध घटित करने का भलिभांति सबूत पाये जाने पर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है।
सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक विजय प्रताप सिंह, स.उ.नि. आनन्द मसीह तिर्की, प्र.आर. 276 जयदीप सिंह, आरक्षक आदित्य कुजूर, अमित लकड़ा, शंकर सोनी, आशीष निकुंज, रविन्द्र कुमार भगत आदि कार्यवाही शामिल रहे।
