
कुसमी,,विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर कुसमी में भव्य साइकिल रैली का आयोजन।

✍🏻 संपादक जसीम खान संवाद छत्तीसगढ़ कुसमी बलरामपुर
आज दिनांक 07.06.2026 को प्रातः 8:00 बजे जिला शिक्षा अधिकारी बलरामपुर के मार्गदर्शन में विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर एक भव्य साइकिल रैली का आयोजन किया गया। यह रैली थाना कुसमी से बस स्टैंड कुसमी एवं पुनः बस स्टैंड कुसमी से पुलिस थाना कुसमी तक निकाली गई।

इस आयोजन का उद्देश्य लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता, पर्यावरण संरक्षण एवं साइकिल के उपयोग को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे—
जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती हीरा मुनि निकुंज, जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष श्री अशोक सोनी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिषेक पांडे, थाना प्रभारी श्री विरासत कुजूर, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री नंदकुमार गुप्ता, बीपीओ श्री सुनील गुप्ता, तथा संकुल समन्वयकगण श्री दीपक सिंहा , श्री हरकेश भारती, श्री अजीत सिंह, श्री संतोष दुबे, श्री सतीश भगत, श्री दिनेश यादव, श्री शैलेंद्र गुप्ता, श्री संतोष गुप्ता एवं श्री कलिंदर राम सहित सेजस कुसमी के शिक्षक श्री मनीष एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। साथ ही बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस विभाग द्वारा यातायात एवं कानून व्यवस्था की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई। वहीं स्वास्थ्य विभाग द्वारा चिकित्सकीय सहायता एवं आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराई गईं।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष श्री अशोक सोनी ने कहा कि साइकिल का नियमित उपयोग स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है तथा इससे पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण योगदान मिलता है।
उन्होंने सभी नागरिकों से साइकिल को दैनिक जीवन में अपनाने की अपील की।
रैली उपरांत समस्त प्रतिभागियों को फल वितरण किया गया।
अंत में सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री नंदकुमार गुप्ता ने सभी प्रतिभागियों, अधिकारियों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम की सफल समाप्ति की घोषणा की।
