संपादक जसीम खान संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ कुसमी बलरामपुर/

नई दिल्ली में आज रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी से सौजन्य भेंट की।

बैठक में बिलासपुर एयरपोर्ट के विस्तार हेतु रक्षा मंत्रालय की भूमि उपलब्ध कराने, राज्य में रक्षा एवं एयरोस्पेस सेक्टर के विकास, पूरे प्रदेश में सेना भर्ती रैलियों के आयोजन और नौसैनिक पोतों के नाम छत्तीसगढ़ की नदियों पर रखने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।
इस दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू जी भी उपस्थित रहे।
-श्री विष्णु देव साय
मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ शासन
