संपादक जसीम खान संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज कुसमी बलरामपुर/9111740798

कुसमी,,महा परीक्षा अभियान 2026अंतर्गत विकासखंड कुसमी में 22 मार्च 2026 को उल्लास नव भारत साक्षरता परीक्षा का आयोजन किया गया ।

जिसमें परीक्षा का अवलोकन हे तु जिला स्तर एवम् विकासखंड स्तर से गठित टीम द्वारा परीक्षा का निरीक्षण किया गया जिसमें जिला से DMC समग्र शिक्षा श्री चंद्र भूषण गुप्ता श्री आनन्द प्रकाश गुप्ता APC तथा विकास खंडशिक्षा अधिकारी श्री मनोज कुमार गुप्ता सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी नन्द कुमार गुप्ता के साथ BPO श्री सुनील कुमार गुप्ता द्वारा माध्यमिक शाला दर्रीपारा संकुल कुसमी के साथ अन्य कई परीक्षा केन्द्र का अवलोकन किया गया परीक्षा सभी केन्द्र में शान्ति पूर्वक संचालित पाई गई।

विकासखंड कुसमी अंतर्गत 98 उल्लास परीक्षा केंद्र बनाया गया था केंद्र में बैठक व्यवस्था के साथ पीने की पानी जैसी मूलभूत व्यवस्था परीक्षा केंद्रों में की गई थी जिला के अधिकारियों द्वारा समस्त उल्लास नव साक्षर को उज्जवल भविष्य की कामना दी गई
