कुसमी,, कसमार से नवडीहा मोड सिविलदाग सड़क को सामरी विधायक उद्देश्वरी पैकरा के अथक प्रयास से 15.12करोड़ की मिली सौगात।

Samwad Chhattisgarh

संपादक जसीम खान संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज कुसमी बलरामपुर/9111740798

15.12 करोड़ की सड़क सौगात: सिविलदाग–नीलकंठपुर मार्ग निर्माण को मंजूरी,,,सामरी विधायक उद्देश्वरी पैकरा के प्रयास सफल, 7.60 किमी सड़क से सुधरेगी क्षेत्र की कनेक्टिविटी

कुसमी / सामरी विधानसभा क्षेत्र के सिविलदाग से नीलकंठपुर तक 7.60 किलोमीटर लंबी सड़क निर्माण के लिए छत्तीसगढ़ शासन के लोक निर्माण विभाग (PWD) ने ₹1512.18 लाख (करीब 15.12 करोड़ रुपये) की प्रशासनिक स्वीकृति जारी की है। यह परियोजना वर्ष 2024-25 के बजट में शामिल थी, जिसे अब अंतिम मंजूरी मिल गई है।

इस सड़क निर्माण को मंजूरी दिलाने में स्थानीय विधायक श्रीमती उद्देश्वरी पैकरा की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। लंबे समय से जर्जर इस मार्ग के कारण ग्रामीणों को विशेषकर बारिश के मौसम में भारी परेशानी होती थी।

सड़क निर्माण से क्षेत्र के गांवों की कनेक्टिविटी बेहतर होगी, किसानों को बाजार तक पहुंचने में आसानी होगी तथा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच सुगम बनेगी।
शासन द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार तकनीकी स्वीकृति के बाद ही निर्माण कार्य शुरू होगा तथा निविदा प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से पूरी की जाएगी। साथ ही 90 प्रतिशत भूमि उपलब्ध होने पर ही निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा।

प्रशासनिक स्वीकृति मिलने के बाद अब जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है।

Share This Article