बलरामपुर,,राजपुर पुलिस ने चोरी के प्रकरण में आरोपी की गिरफ्तार भेजा जेल।

Samwad Chhattisgarh

संपादक जसीम खान संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज कुसमी बलरामपुर/9111740798


थाना राजपुर पुलिस द्वारा चोरी के एक प्रकरण में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की गई संपत्ति बरामद करने में सफलता प्राप्त की गई है।

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी भगवान सिंह पिता शिवलाल निवासी ग्राम जमापारा, थाना लुंड्रा, जिला सरगुजा (छ.ग.) द्वारा थाना राजपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि जनवरी 2026 से उनके घर पर रिश्तेदार भोला राम कार्य कर रहा था। दिनांक 21.04.2026 की रात्रि लगभग 10:00 बजे प्रार्थी अपने परिवार सहित घर में सो गए थे। प्रातः लगभग 2:30 बजे उनका पुत्र शौच हेतु उठा तो देखा कि घर का दरवाजा खुला हुआ है।

घर में रखे सामग्री/सम्पति की चेक करने पर पाया गया कि घर के अंदर खड़ी दो मोटर साइकिलों में से एक मोटर साइकिल (क्रमांक CG 30U 6989) गायब थी। साथ ही कमरे में रखे नगद ₹70,000/-, एक एंड्रॉइड मोबाइल फोन (कीमत लगभग ₹10,000/-) एवं अन्य सामान भी चोरी हो गया था। कुल चोरी गई संपत्ति का मूल्य लगभग ₹80,000/- आंका गया।

प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना राजपुर में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। विवेचना के दौरान संदेह के आधार पर आरोपी भोला राम पिता धीरेन्द्र सिंह, उम्र 23 वर्ष, निवासी जमापारा, थाना लुंड्रा, जिला सरगुजा की तलाश की गई।

पुलिस टीम द्वारा मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपी को पकड़ा गया। आरोपी द्वारा प्रारंभिक पूछताछ में पुलिस को गुमराह करते हुए इधर उधर की बात करने लगा ! विवेचना के दौरान सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी ने चोरी की घटना कारित करना स्वीकार किया, जिसके बाद उसके मेमोरंडम कथन अनुसार आरोपी के कब्जे से चोरी गई मोटर साइकिल एवं अन्य सामान बरामद किया गया।

आरोपी के विरुद्ध आरोप घटित करना सबूत पाए जाने से आरोपी को विधिवत रूप सेअपराध क्रमांक—- धारा—92/2026 धारा 331(4),305(1) BNS  दिनांक 27.04.2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड बाबत न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है !

उक्त प्रकरण में थाना राजपूर पुलिस टीम सउनि अशोक तिर्की प्रधान आरक्षक राजेंद्र ध्रुव आरक्षक सुखराम कुजूर सैनिक खुशवंत गुप्ता पुलिस द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए चोरी की वारदात का खुलासा किया गया है।

Share This Article