
✍🏻 संपादक जसीम खान संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज कुसमी बलरामपुर/

आगामी नगर पंचायत चुनाव, शिवनंदनपुर (जिला सूरजपुर) को दृष्टिगत रखते हुए संगठन को सशक्त बनाने एवं जनसंपर्क अभियान को गति देने हेतु वार्ड स्तर पर प्रभारियों की नियुक्ति की गई है। यह नियुक्ति माननीय मुकेश अहलावत जी (पूर्व मंत्री, दिल्ली एवं वर्तमान विधायक, छत्तीसगढ़ सह प्रभारी) के निर्देशानुसार की गई है।

इसी क्रम में बलरामपुर जिले के जिला महासचिव (संगठन) एवं कुसमी नगर पंचायत के पार्षद शकील अंसारी को नगर पंचायत शिवनंदनपुर, जिला सूरजपुर के वार्ड क्रमांक 14 (पंडित दीनदयाल उपाध्याय वार्ड) का प्रभारी नियुक्त किया गया है।
प्रभारी के रूप में शकील अंसारी वार्ड में संगठन को मजबूती प्रदान करने, कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय स्थापित करने, घर-घर जनसंपर्क अभियान चलाने, पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा स्थानीय स्तर पर योग्य प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने का कार्य करेंगे।
शकील अंसारी ने इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा —
“मुझे जो दायित्व सौंपा गया है, उसे मैं पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं मेहनत के साथ निभाऊंगा। मेरा प्रयास रहेगा कि संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत किया जाए और हर घर तक पार्टी की बात पहुंचे।”
उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि सभी मिलकर नगर पंचायत शिवनंदनपुर में एक मजबूत संगठन तैयार करेंगे और सकारात्मक परिवर्तन की दिशा में कार्य करेंगे।
