कुसमी,, गैलेक्सी पब्लिक स्कूल में 10वीं और 12वीं की टॉपर मेधावी छात्राओं ने खोली “रैंकर्स कोचिंग क्लासेस”

Samwad Chhattisgarh

कुसमी के गैलेक्सी पब्लिक स्कूल में 10वीं और 12वीं की टॉपर मेधावी छात्राओं ने खोली “रैंकर्स कोचिंग क्लासेस”

सेवा भाव के साथ कम शुल्क में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने की पहल, कमजोर छात्रों को मिलेगी बेहतर मार्गदर्शन और व्यक्तिगत ध्यान।

✍🏻 संपादक जसीम खान संवाद छत्तीसगढ़

कुसमी (बलरामपुर)। शिक्षा के क्षेत्र में कुसमी के लिए एक नई और प्रेरणादायक पहल की शुरुआत हुई है। गैलेक्सी पब्लिक स्कूल परिसर में 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा की टॉपर और मेधावी छात्राओं द्वारा “रैंकर्स कोचिंग क्लासेस” का शुभारंभ किया गया है। इस कोचिंग का उद्देश्य केवल व्यवसाय नहीं, बल्कि सेवा भाव के साथ ऐसे विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है जो आर्थिक या अन्य कारणों से अच्छी कोचिंग नहीं ले पाते संचालिका के द्वारा कहा गया कि 05 दिन की फ्री कोचिंग कराई जाएगी छात्राएं आकर कोचिंग के सकते है बिल्कुल फ्री जब सही समझ लगे फिर एडमिशन कराएं।

कोचिंग संचालकों का कहना है कि वे विशेष रूप से उन छात्रों पर ध्यान देंगे जो पढ़ाई में कमजोर हैं और बोर्ड परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन करना चाहते हैं। यहां अनुभवी और मेधावी छात्राओं द्वारा सरल एवं प्रभावी तरीके से पढ़ाई कराई जाएगी, जिससे छात्रों की बुनियादी समझ मजबूत हो सके।
कोचिंग में कक्षा 9वीं, 10वीं, 11वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों के लिए नियमित कक्षाएं संचालित होंगी। विद्यार्थियों को विषयवार पढ़ाई के साथ-साथ डाउट क्लियरिंग सेशन, चैप्टर वाइज नोट्स, नियमित टेस्ट, व्यक्तिगत मार्गदर्शन और प्रदर्शन विश्लेषण जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।
संचालकों ने बताया कि शिक्षा को हर छात्र तक पहुंचाने के उद्देश्य से बहुत ही कम शुल्क निर्धारित किया गया है, ताकि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चे भी बेहतर शिक्षा प्राप्त कर सकें। उनका कहना है कि उनका लक्ष्य केवल परीक्षा पास कराना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को आत्मविश्वासी बनाकर बेहतर भविष्य के लिए तैयार करना है।

स्थानीय लोगों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यदि मेधावी छात्र-छात्राएं आगे आकर अन्य विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करेंगी, तो इससे क्षेत्र की शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा मिलेगी और अधिक से अधिक छात्र बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकेंगे।

संचालन कर्ता,,बुशरा फतिमा ,अभिनव गुप्ता

Share This Article