
जनसेवा की मिसाल बनी बालाजी टाइल्स एंड मार्बल्स प्राइवेट लिमिटेड, नई एम्बुलेंस से ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत

CSR के माध्यम से लगातार स्वास्थ्य एवं जनकल्याण की सुविधाएं उपलब्ध करा रही है कंपनी, सेरेंगदाग क्षेत्रवासियों ने जताया आभार

✍🏻 संपादक जसीम खान संवाद छत्तीसगढ़ कुसमी बलरामपुर
कुसमी/सेरेंगदाग। सेरेंगदाग क्षेत्र में बॉक्साइट उत्खनन कार्य कर रही बालाजी टाइल्स एंड मार्बल्स प्राइवेट लिमिटेड अपने कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के तहत लगातार क्षेत्रवासियों के लिए जनहितकारी कार्य कर रही है। इसी कड़ी में कंपनी ने ग्रामीणों की सुविधा के लिए एक नई एम्बुलेंस उपलब्ध कराई है, जिससे आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सशक्त बनाया जा सकेगा।

दूरस्थ एवं ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचाने के उद्देश्य से उपलब्ध कराई गई यह एम्बुलेंस गंभीर मरीजों, गर्भवती महिलाओं, दुर्घटना पीड़ितों तथा अन्य आपातकालीन परिस्थितियों में लोगों के लिए बेहद उपयोगी साबित होगी।
बालाजी टाइल्स एंड मार्बल्स प्राइवेट लिमिटेड केवल औद्योगिक गतिविधियों तक सीमित नहीं है, बल्कि CSR के माध्यम से क्षेत्र के सामाजिक विकास में भी निरंतर योगदान दे रही है। कंपनी समय-समय पर स्वास्थ्य, बुनियादी सुविधाओं एवं जनकल्याण से जुड़े विभिन्न कार्यों के माध्यम से क्षेत्रवासियों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करा रही है। इन प्रयासों से ग्रामीणों को प्रत्यक्ष लाभ मिल रहा है और कंपनी की जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता भी स्पष्ट रूप से दिखाई देती है।
नई एम्बुलेंस की सुविधा मिलने पर क्षेत्रवासियों ने कंपनी की इस पहल की सराहना करते हुए इसे जनहित में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। ग्रामीणों का कहना है कि कंपनी द्वारा लगातार उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं से क्षेत्र के लोगों को काफी राहत मिल रही है और भविष्य में भी ऐसे प्रयास जारी रहने की उम्मीद है।
