बलरामपुर,,सामरी पुलिस की बड़ी कार्यवाही, मवेशी तस्करी के मामले में फरार झारखण्ड से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर।

Samwad Chhattisgarh


बलरामपुर,,सामरी पुलिस की बड़ी कार्यवाही, मवेशी तस्करी के मामले में फरार झारखण्ड से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर।

                              आरोपीगण

1. अलीराजा अंसारी पिता हसालत अंसारी उम्र 31 वर्ष साकिन वार्ड क्र. 09 सोनपुरवा पोस्ट रंकाराज थाना रंका जिला गढ़वा (झारखण्ड)

2. शफी आलम पिता मो० मोबारक अंसारी उम्र 28 वर्ष साकिन वार्ड क्र. 03 ग्राम खपरो पोस्ट रंकाराज थाना रंका जिला गढ़वा (झारखण्ड)

✍🏻 संपादक जसीम खान संवाद छत्तीसगढ़ कुसमी बलरामपुर

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 11/12/07/2026 को थाना सामरीपाठ पुलिस को रात्रि गस्त दौरान मुखबीर से सूचना मिली कि कुसमी तरफ से एक सफेद रंग की पिकप वाहन में मवेशी तस्करों के द्वारा पिकप में मवेशी भरकर सामरीपाठ की ओर ले जा रहे हैं एवं एक आर्टिगा कार में कुछ लोग रैकी करते हुए आगे-आगे चल रहे हैं। प्राप्त सूचना के आधार पर थाना सामरीपाठ क्षेत्रान्तर्गत ग्राम केरापाठ मेन रोड में चेक पोस्ट लगाकर नाकाबंदी किया गया उसी दौरान कुसमी तरफ से एक आर्टिगा कार आ रही थी जो पुलिस को देखकर यू टर्न लेकर भागने लगा, जिसे देखकर पीछे से आ रही मवेशी लोड पिकप वाहन चालक पीकप वाहन को केरापाठ तालाब के पास रोड किनारे खड़ा कर जंगल तरफ भाग गया। पिकप वाहन को चेक करने पर कृषक पशु 05 रास भैंस एवं 01 रास पाड़ी मवेशियों को क्रूरता पूर्वक पिकप में ठूंस ठूंस कर भरा हुआ बरामद हुआ। आर्टिगा कार क्रमांक JH01ES 7168 यू टर्न लेकर भाग रहा था जिसका पीछा करने के दौरान कार चालक कार को खड़ी एवं लॉक करके भाग गया। मवेशी से भरा पिकप एवं आर्टिगा कार वाहन को लेकर थाना वापस आकर 05 रास भैंस, 01 रास पाड़ी की विधिवत जप्ती कार्यवाही कर अज्ञात आरोपी मवेशी तस्करों के विरुद्ध थाना सामरीपाठ में अपराध कमांक 27/2026 धारा छ.ग. कृषक पशु. परि. अधि. 2004 की धारा 4,6,10 एवं पशु क्रूरता निवा. अधि. 1960 11 (1) घ पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना दौरान विश्वस्थ सूत्रों से जानकारी प्राप्त हुई कि फरार आरोपीगण ग्राम बरगढ़ थाना बरगढ़ (झारखण्ड) में पुलिस से छिप छिपकर रह रहे हैं। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन पर थाना सामरीपाठ से पुलिस टीम गठित कर आज दिनांक 20/07/2026 के प्रातः खाना होकर ग्राम बरगढ़ थाना बरगढ़ (झारखण्ड) पहुंचकर बताये गये जगह पर दबिस दिया गया जहाँ आरोपीगण उपस्थित मिलें जिन्हें घटना के संबंध में पूछताछ करने पर जुर्म करना स्वीकार किये आरोपीगण को विधिवत माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया है।

उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक विजय प्रताप सिंह, सउनि आनन्द मसीह तिर्की एवं कल्याण सिंह, आर. 848 अजय कुमार एवं आर. 897 अनिल कुमार साहू का सराहनीय योगदान रहा।

Share This Article