बलरामपुर,, विकास खण्ड कुसमी की ग्राम पंचायत जलबोथा मगाजी के सभी पंचों ने लगाया अविश्वास प्रस्ताओं,अनुविभागीय अधिकारी को सौंपा ज्ञापन की जांच की मांग।

Samwad Chhattisgarh

✍🏻 संपादक जसीम खान संवाद छत्तीसगढ़ कुसमी बलरामपुर

बलरामपुर,, विकास खण्ड कुसमी की ग्राम पंचायत जलबोथा मगाजी के सभी पंचों ने लगाया अविश्वास प्रस्ताओं,अनुविभागीय अधिकारी को सौंपा ज्ञापन की जांच की मांग।


बलरामपुर जिले के विकासखंड कुसमी अंतर्गत ग्राम पंचायत जलबोथा मगाजी में पंचायत के अधिकांश वार्ड पंचों ने सरपंच एवं सचिव के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पंचों ने आरोप लगाया है कि पंचायत की बैठक आयोजित किए बिना उनके डुप्लीकेट हस्ताक्षर कर विभिन्न मदों से राशि का आहरण किया गया है।

इसी के विरोध में सभी वार्ड पंचों ने एकजुट होकर सरपंच एवं सचिव के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित करते हुए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कुसमी को ज्ञापन सौंपकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है।

जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत जलबोथा मगाजी के सभी वार्ड पंच कुसमी एसडीएम कार्यालय पहुंचे और अनुविभागीय अधिकारी राजस्व के नाम ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में पंचों ने आरोप लगाया कि पंचायत की नियमित बैठकों का आयोजन नहीं किया जाता, वहीं कई मामलों में उनकी जानकारी और सहमति के बिना दस्तावेजों में हस्ताक्षर दर्शाकर राशि निकाली गई है। पंचों का कहना है कि पंचायत के कार्यों एवं वित्तीय लेन-देन में पारदर्शिता नहीं बरती जा रही है।

वार्ड पंचों ने यह भी आरोप लगाया कि पंचायत में विकास कार्यों से जुड़े निर्णय एकतरफा लिए जा रहे हैं तथा जनप्रतिनिधियों को विश्वास में नहीं लिया जाता। उनका कहना है कि पंचायत की बैठक बुलाए बिना प्रस्ताव तैयार किए जाते हैं और कई बार पंचों के हस्ताक्षरों का दुरुपयोग किया गया है। पंचों ने प्रशासन से पूरे वित्तीय रिकॉर्ड और पंचायत की कार्यप्रणाली की जांच कराने की मांग की और सरपंच और सचिव को हटाने की मांग की है।

ज्ञापन में पंचों ने कहा है कि यदि समय रहते मामले की जांच नहीं कराई गई तो पंचायत में विकास कार्य प्रभावित हो सकते हैं और ग्रामीणों का पंचायत व्यवस्था से विश्वास उठ सकता है। उन्होंने दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं प्रशासन की ओर से ज्ञापन प्राप्त कर मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।

फिलहाल ग्राम पंचायत जलभोथा मगाजी में सरपंच एवं सचिव के खिलाफ लगाए गए आरोपों और अविश्वास प्रस्ताव को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। अब सभी की निगाहें प्रशासनिक जांच पर टिकी हैं। जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि लगाए गए आरोपों में कितनी सच्चाई है और प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है।

जब इस संबंध में सरपंच से बात की तो उनका कहना है कि ठीक है जांच करवाये अगर हम गलत होंगे तो जांच कर कारवाई होगी सारे पंच हमारे ऊपर दबाव डाल रहे हैं कुछ राजनीतिक दबाव भी हैं

Share This Article