कुसमी,, विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में जन समस्या निवारण शिविर का किया गया आयोजन ।

Samwad Chhattisgarh

✍🏻 संपादक जसीम खान संवाद छत्तीसगढ़ कुसमी बलरामपुर

कुसमी,, विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में जन समस्या  निवारण शिविर का किया गया आयोजन ।

आज दिनांक 16/06/26 को कुसमी विकास खंड शिक्षा कार्यालय में बलरामपुर जिला शिक्षा अधिकारी डी ओ मनी राम यादव के निर्देशानुसार विकासखंड शिक्षा अधिकारी कुसमी के मार्गदर्शन में कुसमी विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया।

आज के जन समस्या निवारण शिविर में शिक्षा विभाग से संबंधित विभिन्न समस्याओं एवं शिकायतों के निराकरण हेतु आमजन, शिक्षकगण एवं विभागीय कर्मचारियों की समस्याएं सुनी गईं।

शिविर के दौरान प्राप्त आवेदनों एवं शिकायतों पर संबंधित अधिकारियों द्वारा गंभीरतापूर्वक विचार कर आवश्यक कार्यवाही करने के लिए निर्देश दिया गया । जहां उपस्थित अधिकारि कर्मचारियों के द्वारा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करते हुए समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान हेतु आश्वस्त किया।

आज के इस जन समस्या निवारण शिविर में कुसमी विकासखंड शिक्षा अधिकारी,मनोज गुप्ता  ए बी ओ नंदकुमार गुप्ता सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी, संकुल समन्वयक, शिक्षकगण एवं आम नागरिक उपस्थित रहे जन समस्या निवारण शिविर का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर शीघ्र निराकरण कर प्रशासन एवं जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना है।

Share This Article