बलरामपुर,,जनपद राजपुर जल संरक्षण से खेती के लिए साल भर मिल रही सिंचाई सुविधा चेकडैम बना ग्रामीणों की आत्मनिर्भरता का आधार।

Samwad Chhattisgarh

राजपुर,,चेकडैम बना ग्रामीणों की आत्मनिर्भरता का आधार

जल संरक्षण से खेती के लिए साल भर मिल रही सिंचाई सुविधा

बलरामपुर, 22 अप्रैल 2026/ जिले के राजपुर जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत उफिया में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत सुई थोपा नाला पर बना चेकडैम ग्रामीणों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रहा है। चेकडैम जल संरक्षण का माध्यम बनने के साथ ही किसानों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

चेक डैम के निर्माण से वर्षा जल का संरक्षण संभव हुआ है, जिससे क्षेत्र में भू-जल स्तर में वृद्धि हुई है। पहले जहां पानी की कमी के कारण किसान सीमित खेती कर पाते थे, वहीं अब सालभर सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध हो रहा है। मनरेगा के अंतर्गत इस निर्माण कार्य में स्थानीय ग्रामीणों को रोजगार मिला, जिससे उनकी आय में वृद्धि हो रही है।
चेकडैम से लगभग 16 एकड़ कृषि भूमि सिंचित हो रही है, जिससे 7 किसान सीधे तौर पर लाभान्वित हो रहे हैं और गेंहू, सरसों, मक्का, धान, सब्जियां जैसे बहुफसली खेती कर आय अर्जित कर रहे हैं। साथ ही आस-पास के लगभग 25 से 30 अन्य किसान भी अप्रत्यक्ष रूप से लाभान्वित हो रहे हैं। सिंचाई सुविधा मिलने से किसान अब पारंपरिक खेती से आगे बढ़कर बहुफसली खेती अपना रहे हैं। चैक डेम बनने के पश्चात जल संरक्षण से किसानों के साथ-साथ मवेशियों को भी पानी की उपलब्धता सुनिश्चित हुई है।

Share This Article