बलरामपुर/कुसमी। कुसमी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत रामनगर में एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा घर के अंदर लगाई फांसी।

Samwad Chhattisgarh

✍🏻✍🏻 संपादक जसीम खान संवाद छत्तीसगढ़ कुसमी बलरामपुर ✍🏻✍🏻

बलरामपुर/कुसमी। कुसमी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत रामनगर में एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा घर के अंदर लगाई फांसी।

फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर कुसमी पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।


जानकारी के अनुसार, रामनगर निवासी अरविंद मंगलवार देर शाम सब्जी खरीदने कुसमी बाजार गया था। सब्जी लेकर वापस लौटते समय कुसमी-बिनगंगा नदी के पास उसे एक व्यक्ति मिला। उक्त व्यक्ति ने अरविंद की बाइक रुकवाकर उससे साथ ले चलने की बात कही। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम मिंज बताया और झारखंड के भागी टोली मझगांव जाने की बात कही।

अरविंद ने जब उधर जाने से इनकार किया तो उक्त व्यक्ति ने उससे अपने घर ले चलने का आग्रह किया। अरविंद ने इंसानियत दिखाते हुए उसे अपने घर चलने और रात में खाना खाकर आराम करने की बात कही। उसने कहा कि सुबह उसे बस में बैठाकर उसके घर भेज दिया जाएगा।

इसके बाद वह व्यक्ति अरविंद के साथ रामनगर स्थित उसके घर पहुंचा और रात में वहीं रुक गया खाना खाकर सोया

सुबह दरवाजा नहीं खुला तो हुआ खुलासा
बताया जा रहा है कि सुबह घर के लोगों ने कमरे में मौजूद व्यक्ति को आवाज दी, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर लोगों ने दरवाजे की फांक से अंदर झांककर देखा तो व्यक्ति फांसी के फंदे पर लटका हुआ दिखाई दिया। घटना की जानकारी तत्काल ग्रामीणों और ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधियों को दी गई।
इसके बाद ग्राम पंचायत के सरपंच सहित ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घटना की सूचना कुसमी थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही कुसमी पुलिस मौके पर पहुंची तथा पंचनामा कार्रवाई कर शव को कब्जे में लिया। पुलिस द्वारा मामले में आगे की जांच प्रक्रिया जारी है।
खाना खिलाकर घर में दी थी रात में रहने की जगह
ग्राम पंचायत रामनगर की सरपंच उर्मिला एवं उनके पति संदीप निकुंज के अनुसार, जब घटना के संबंध में घर के लोगों से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि उक्त व्यक्ति शाम के समय घर आया था। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में कोई व्यक्ति रात के समय मदद के लिए आता है तो इंसानियत के नाते उसे खाना-पानी देकर रहने की जगह दी जाती है। इसी भावना से उक्त व्यक्ति को भी खाना खिलाकर रात में सोने के लिए जगह दी गई थी। लेकिन सुबह जब दरवाजा नहीं खुला तो अंदर झांकने पर उसके फांसी लगाने की जानकारी हुई।
झारखंड के भागी टोली  मझगांव का रहने वाला है मृतक का नाम ए मिंज पिता अल्कोस मिंज के रूप में थाना डुमरी क्षेत्र का निवासी के रूप में पहचान हुई।
कुसमी पुलिस द्वारा प्रारंभिक पूछताछ एवं जानकारी जुटाने के दौरान मृतक की पहचान झारखंड के डुमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत भागी टोली मझगांव निवासी के रूप में सामने आने की बात कही जा रही है। हालांकि फांसी लगाने के पीछे वास्तविक कारण क्या था, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।
फिलहाल कुसमी पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस मृतक के परिजनों की जानकारी जुटाने के साथ ही घटना के कारणों और परिस्थितियों की जांच कर रही है। पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही मामले की पूरी तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी।

Share This Article