✍️✍️संपादक जसीम खान संवाद छत्तीसगढ़ कुसमी बलरामपुर ✍️✍️

कुसमी में वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान के तहत मंडल स्तरीय जन चौपाल एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित, नए सदस्यों ने माला पहनकर कांग्रेस की ली सदस्यता

कुसमी। कांग्रेस पार्टी के वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान के तहत बुधवार को कुसमी में मंडल स्तरीय एक दिवसीय जन चौपाल एवं संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर की गई। इस दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र, संविधान और नागरिकों के मताधिकार की रक्षा को लेकर विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम में नए लोगों ने भी कांग्रेस परिवार में शामिल होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कांग्रेस पदाधिकारियों ने नए सदस्यों का माला पहनाकर स्वागत किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हरीश मिश्रा ने कहा।
कि आज देश में लोकतंत्र और संविधान की रक्षा एक महत्वपूर्ण विषय बन गया है। प्रत्येक नागरिक को संविधान के माध्यम से मतदान का जो अधिकार मिला है, उसकी सुरक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने मतदाता सूची से नाम काटे जाने के मुद्दे को गंभीर बताते हुए कहा कि एक-एक वोट लोकतंत्र में समान महत्व रखता है। किसी भी नागरिक को उसके मताधिकार से वंचित नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपने-अपने बूथों पर मतदाता सूची का सत्यापन करने और संगठन को मजबूत बनाने की अपील की।

उन्होंने आगे कहा कि वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान केवल कांग्रेस पार्टी का अभियान नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक अधिकारों के प्रति जागरूकता का अभियान है। बेरोजगारी, महंगाई, किसानों की समस्याएं और युवाओं के भविष्य जैसे मुद्दों पर भी जनता के बीच संवाद होना जरूरी है। उन्होंने जन चौपाल में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं से अपने विचार और सुझाव साझा करने का आग्रह किया।

इसी क्रम में फरीद खान ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में जनता को रोजगार सहित विभिन्न मुद्दों पर अपेक्षित राहत नहीं मिल रही है। वहीं दीपक बुनकर ने केंद्र सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि देश में बेरोजगारी और महंगाई जैसे मुद्दों पर गंभीर चर्चा की आवश्यकता है।
मुजस्सम नजर ने मतदाता सूची एवं राशन कार्ड से नाम कटने की समस्याओं का उल्लेख करते हुए कहा।
कि आम नागरिकों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहना चाहिए। उन्होंने मतदाता सूची में अपना नाम जांचने और मतदान के अधिकार को समझने की अपील की।
सरपंच संघ के अध्यक्ष संतोष इंजीनियर ने कहा।
कि वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान के माध्यम से लोकतंत्र की मजबूती और नागरिकों के अधिकारों को लेकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में नाम से संबंधित किसी भी समस्या को गंभीरता से लेते हुए समय रहते उसका समाधान कराने की जरूरत है।
नगर पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र भगत ने भी अपने विचार रखते हुए कहा।
कि लोकतंत्र और संविधान की मजबूती के लिए प्रत्येक नागरिक की भागीदारी जरूरी है। उन्होंने मतदाता सूची, राशन कार्ड एवं वृद्धा पेंशन से जुड़ी समस्याओं का उल्लेख करते हुए कहा कि इन विषयों पर बूथ स्तर के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को विस्तार से जानकारी दी गई है, ताकि वे आम लोगों तक पहुंचकर उनकी समस्याओं और अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ा सकें।
कार्यक्रम के दौरान बूथ अध्यक्षों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं को मतदाता सूची की जांच, बूथ स्तर पर संगठन की सक्रियता तथा अभियान की आगामी गतिविधियों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। नए सदस्यों के कांग्रेस परिवार में शामिल होने से कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला।
अंत में उपस्थित कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अभियान को गांव-गांव और बूथ-बूथ तक पहुंचाने तथा लोकतंत्र, संविधान एवं मताधिकार के प्रति आम नागरिकों को जागरूक करने का संकल्प लिया।

