कुसमी,, मोटर राइडर क्लब ने निकाली जागरूकता राइड, यातायात नियमों के पालन का दिया संदेश।

Samwad Chhattisgarh

✍🏻✍🏻 संपादक जसीम खान संवाद छत्तीसगढ़ कुसमी बलरामपुर ✍🏻✍🏻

कुसमी मोटर राइडर क्लब ने निकाली जागरूकता राइड, यातायात नियमों के पालन का दिया संदेश

कुसमी से जशपुर के मायली तक चलाया गया जागरूकता अभियान, अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने हरी झंडी दिखाकर राइडर्स को किया रवाना

नायब तहसीलदार अनुग्रह केरकेट्टा के द्वारा राइडर्स को दी गई यातायात नियमों की समझाइश दूसरों को समझने की दी सलाह हरि झंडी दिखाकर किया रवाना।

लोकेशन – कुसमी, बलरामपुर
कुसमी में सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से कुसमी मोटर राइडर क्लब के द्वारा कुसमी से जशपुर जिले के मयाली तक जागरूकता राइड का आयोजन किया गया। इस अभियान के माध्यम से वाहन चालकों एवं आम लोगों को सड़क पर सुरक्षित तरीके से वाहन चलाने तथा यातायात नियमों का पालन करने का संदेश दिया गया।

जागरूकता राइड की शुरुआत बाबा चौक कुसमी से की गई कार्यक्रम के दौरान नायब तहसीलदार अनुग्रह केरकेट्टा, कुसमी थाना से उप निरीक्षक दीपक बड़ा, विकास कुजूर तथा यातायात विभाग से अरविंद सोनवानी की मौजूदगी में राइडर्स को झंडा दिखाकर जशपुर के मायली के लिए रवाना किया गया। इस अवसर पर कुछ जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय लोग भी मौजूद रहे।

तहसीलदार ने राइड के दौरान मोटर राइडर्स द्वारा लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। वाहन चलाते समय हेलमेट का उपयोग करने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग नहीं करने, शराब पीकर वाहन नहीं चलाने तथा सड़क पर अन्य वाहन चालकों और राहगीरों की सुरक्षा का ध्यान रखने की अपील की गई।

सड़क सुरक्षा को लेकर लोगों को किया जाएगा जागरूक

कुसमी मोटर राइडर क्लब के इस अभियान का उद्देश्य केवल मोटर राइडिंग तक सीमित न होकर सड़क सुरक्षा को लेकर व्यापक जनजागरूकता फैलाना है।

राइडर्स कुसमी से मायली तक यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर लोगों को यातायात नियमों के महत्व की जानकारी देंगे और सुरक्षित यातायात के लिए आवश्यक सावधानियों का पालन करने की समझाइश देंगे।

अभियान में अधिकारियों की मौजूदगी से राइडर्स का उत्साह भी बढ़ा। मौके पर मौजूद अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने सड़क सुरक्षा के लिए ऐसे जागरूकता अभियानों को महत्वपूर्ण बताते हुए लोगों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की।

यातायात नियमों का पालन ही सुरक्षित सफर की कुंजी

अधिकारियों ने कहा कि सड़क पर थोड़ी सी लापरवाही भी गंभीर हादसे का कारण बन सकती है। इसलिए प्रत्येक वाहन चालक को यातायात नियमों का पालन करते हुए जिम्मेदारी के साथ वाहन चलाना चाहिए। विशेष रूप से दोपहिया वाहन चालकों से हेलमेट पहनने और तेज गति से वाहन नहीं चलाने की अपील की गई।

कुसमी मोटर राइडर क्लब की इस जागरूकता राइड के जरिए युवाओं और वाहन चालकों में सड़क सुरक्षा को लेकर सकारात्मक संदेश पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। इस राइडर्स की अध्यक्षता दानिश अंसारी के द्वारकीय गया अभियान के माध्यम से लोगों से अपील की गई कि वे स्वयं यातायात नियमों का पालन करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।

Share This Article