कुसमी ,,भगवान बिरसा मुंडा के स्थापना की तैयारी जोरो पर।

Samwad Chhattisgarh

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ कुसमी बलरामपुर/

कुसमी,,भगवान बिरसा मुंडा के स्थापना की तैयारी जोरो पर

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ कुसमी बलरामपुर/बिरसा मुंडा सेवा समिति ग्राम दर्रीपारा कुसमी के तत्वावधान में बिरसा मुंडा की प्रतिमा दिनांक 15/11/2025 स्थापित करने के पूर्व किए जाने वाले अनुष्ठान होने हेतु नगर पंचायत अध्यक्ष श्री राजेंद्र प्रसाद भगत एवं बिरसा मुंडा सेवा समिति के अध्यक्ष श्री गोवर्धन भगत के अगुवाई में दर्रिपारा के आस पास बड़े बुजुर्गों एवं युवा युवतियों का जत्था भगवान बिरसा मुंडा की जन्म भूमि ग्राम उलिहातु जिला खूंटी झारखंड से परंपरा अनुसार सामाजिक रीति रिवाज से बिरसा मुंडा के परपोते श्री सुखराम मुंडा द्वारा पूजा अर्चना कर बिरसा मुंडा सेवा समिति दर्रीपारा को बिरसा मुंडा के वंशज के द्वारा पावन भूमि का मिट्टी प्रदान किया गया ।

जिसे बिरसा मुंडा सेवा समिति के संरक्षक एवं पदाधिकारियों के द्वारा सम्मान पूर्वक स्थापना स्थल पर लाया गया । कुसमी नगर में कलश यात्रा निकली गई, जिसका जगह जगह  पर क्षेत्र वासियों  के द्वारा फूल एवं पुष्प गुच्छों के द्वारा स्वागत किया गया । कलश यात्रा संचालन बिरसा मुंडा युवा समिति अध्यक्ष श्री कमलेश लकड़ा जी के नेतृत्व में पूरा किया गया । कार्यक्रम का आयोजन बिरसा मुंडा सेवा समिति उपाध्यक्ष जगमोहन सोनवानी उपाध्यक पवन साय रूप साय श्री निर्मल खाखा सह सचिव राजेश कुमार बड़ा कोसा अध्यक्ष श्री रामसाय भगत के सानिध्य में शांति पूर्वक सम्पन्न हुआ । इस कार्यक्रम में ग्राम दर्रीपारा से श्रीमति सुशीला लकड़ा श्री किरता राम श्री रघुवीर भगत, मोहम्मद नईम खान, श्री क्षत्रपति प्रजापति, एवं महिला प्रभाग  सक्रिय सदस्य थे । धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी के जन्म स्थल से पवित्र मिट्टी लाने के कार्यक्रम को सफल बनाने में युवा प्रभाग श्री मानेश्वर टोप्पो, राकेश बारगाह, संदीप तिर्की, भुनेश्वर अगरिया, विकाश लकड़ा, रोहित कुमार, सागर लकड़ा, प्रकाश विश्वकर्मा, करीमन लकड़ा, कविता, बृजेश बखला, बाबूलाल बखला, नंदेश्वर,  नीलम तिर्की, शिला बड़ा, माधुरी लकड़ा, सभी का विशेष योगदान रहा ।
समस्त क्षेत्र वासियों से निवेदन किया गया कि 15/11/2025 को भगवान बिरसा मुंडा का आदमकद प्रतिमा बिरसा मुंडा चौक दर्रिपारा में भव्य रूप से स्थापना किया जाएगा । जिसके लिए समस्त क्षेत्र वासियों से निवेदन किया गया है कि कार्यक्रम सफल बनाने में अपना यथोचित करें ।

Share This Article