
✍🏻 संपादक जसीम खान संवाद छत्तीसगढ़ कुसमी बलरामपुर/
बलरामपुर, रक्षित केंद्र बलरामपुर के परेड ग्राउंड में किया गया साप्ताहिक जनरल परेड का आयोजन

जनरल परेड उपरांत कराई गई फुल बलवा ड्रिल रिहर्सल, बलवा ड्रिल के दौरान की जाने वाली विभिन्न कार्यवाहियो का किया अभ्यास

पुलिस अधीक्षक, जिला बलरामपुर रामानुजगंज, वैभव बेंकर (भा.पु.से.) के उपस्थिति एवं निर्देशानुसार विभिन्न कानून व्यवस्था ड्यूटी से निपटने हेतु दिनांक 22.05.2026 दिन शुक्रवार को साप्ताहिक जनरल परेड उपरांत रक्षित केंद्र बलरामपुर में बलवा ड्रिल का पूर्ण अभ्यास कराया गया, जिसके तारतम में इकाई के नजदीकी थाना चौकी एवं मुख्यालय के पुलिस बल को एकत्रित कर जनरल परेड का निरीक्षण किया गया बाद बलवा ड्रिल के दौरान की जानी वाली विभिन्न कार्यवाहियों का टीम बताकर प्रॉपर ब्रीफिंग करते हुए एक-एक कार्यवाहियों से सभी उपस्थित अधिकारी कर्मचारियों को अवगत कराया जाकर बलवा ड्रिल अभ्यास सम्पन्न कराया गया ।। संपूर्ण कार्यवाही दौरान उच्च कोटि की टर्न आउट एवं मार्क ड्रिल का प्रदर्शन अच्छा करने फलस्वरुप कुल 05 कर्मचारियों को उत्साह वर्धन हेतु उचित इनाम दी गई।।
उक्त कार्यवाही दौरान उप पुलिस अधीक्षक प्रमोद किस्पोट्टा, रक्षित निरीक्षक विमलेश कुमार देवांगन, निरीक्षक राजेंद्र यादव एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी शामिल रहे।।
