कुसमी ,,अस्पताल में विद्युत आपूर्ति बाधित होने पर जनरेटर के माध्यम से आवश्यक सेवाएं संचालित।

Samwad Chhattisgarh

✍🏻 संपादक जसीम खान संवाद छत्तीसगढ़ कुसमी बलरामपुर

कुसमी अस्पताल में विद्युत आपूर्ति बाधित होने पर जनरेटर के माध्यम से आवश्यक सेवाएं संचालित

बलरामपुर, 24 जून 2026/ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुसमी में बिजली गुल होते ही अंधेरे में डूब जाता है कुसमी अस्पताल के संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के द्वारा खण्ड चिकित्सा अधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुसमी को प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए थे।

जिस पर खण्ड चिकित्सा अधिकारी ने प्रतिवेदन में जानकारी दी है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुसमी में स्थापित सौर ऊर्जा संयंत्र लगभग 12 वर्ष पुराना है, जिसके उपकरणों और बैटरियों की समयावधि पूर्ण होने तथा तकनीकी खराबी के कारण बैकअप नहीं मिल पा रहा है। जिसके लिए संबंधित एजेंसी को पूर्व में ही सूचित किया जा चुका है।

खण्ड चिकित्सा अधिकारी ने प्रतिवेदन में बताया है कि विद्युत आपूर्ति बाधित होने की स्थिति में वैकल्पिक जनरेटर की व्यवस्था उपलब्ध है। इस जनरेटर के माध्यम से आपातकालीन कक्ष, प्रसव कक्ष, चिकित्सक कक्ष और सभी वार्डों में सुचारू प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की जाती है। उन्होंने बताया कि एक्स-रे मशीन का पुराने मॉडल होने के कारण विद्युत खपत अपेक्षाकृत अधिक है। जिससे विद्युत आपूर्ति बाधित होने की स्थिति में जनरेटर पर संचालन में तकनीकी कठिनाई आती है। अस्पताल में नियमित रूप से एक्स-रे सेवाएं संचालित की जा रही हैं। यह स्थिति केवल विद्युत आपूर्ति बाधित होने के दौरान आपातकालीन विद्युत व्यवस्था से संबंधित है।

उन्होंने बताया है कि अस्पताल प्रबंधन सुचारू विद्युत आपूर्ति बनाए रखने हेतु समस्या के स्थाई समाधान के लिए उच्च कार्यालय स्तर पर भी जानकारी प्रेषित की जा चुकी है।

Share This Article