कुसमी तिरंगामय: हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकली भव्य तिरंगा यात्रा, विधायक उद्देश्वरी पैकरा ने थामा तिरंगा।

Samwad Chhattisgarh

कुसमी तिरंगामय: हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकली भव्य तिरंगा यात्रा, विधायक उद्देश्वरी पैकरा ने थामा तिरंगा।

✍🏻 संपादक जसीम खान संवाद छत्तीसगढ़ कुसमी बलरामपुर ✍🏻

बलरामपुर/कुसमी। 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत गुरुवार को कुसमी नगर में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। हजारों स्कूली बच्चों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों-कर्मचारियों और नगरवासियों की मौजूदगी में निकली इस यात्रा से पूरा कुसमी तिरंगे के रंग में रंगा नजर आया। यात्रा में देशभक्ति के नारों से नगर का माहौल गूंज उठा।


तिरंगा यात्रा की शुरुआत शिव मंदिर चौंक से तहसील पारा तक हुई, जो नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए स्थानीय बस स्टैंड पहुंचकर संपन्न हुई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सामरी विधायक उद्देश्वरी पैकरा ने स्वयं हाथ में तिरंगा लेकर स्कूली बच्चों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ कदम से कदम मिलाकर यात्रा में हिस्सा लिया। इस दौरान पूरे मार्ग पर ‘भारत माता की जय’, ‘वंदे मातरम’ और ‘जय हिंद’ के गगनभेदी नारों से देशभक्ति का माहौल बना रहा।

    तिरंगा हमारी आन, बान और शान: विधायक

यात्रा के समापन अवसर पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए विधायक उद्देश्वरी पैकरा ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। यह हमें एकता, अखंडता और राष्ट्रप्रेम का संदेश देता है। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक को राष्ट्र के प्रति अपने गौरव और जिम्मेदारी से जोड़ना है।

उन्होंने कहा कि 15 अगस्त को हर घर की छत पर तिरंगा लहराए और हम देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों के बलिदान को याद करें। विधायक ने युवाओं से देश सेवा को अपना धर्म बनाने तथा नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहने की अपील भी की।


                    राष्ट्रगान के साथ हुआ समापन

तिरंगा यात्रा के दौरान प्रशासन और पुलिस की ओर से सुरक्षा एवं यातायात के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। यात्रा शांतिपूर्ण, अनुशासित और उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रगान के साथ तिरंगा यात्रा का समापन किया गया।

                  ये रहे प्रमुख रूप से मौजूद

कार्यक्रम में सरगुजा अपेक्स बैंक अध्यक्ष रामकिशुन सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष हीरामणि निकुंज, जनपद पंचायत अध्यक्ष बसंती भगत, भाजपा मंडल अध्यक्ष शशि टोप्पो, जनपद उपाध्यक्ष अशोक सोनी, नगर पंचायत उपाध्यक्ष आनंद जायसवाल, राकेश भारती ,,विधायक प्रतिनिधि लक्ष्मण सिंह पैकरा,,संजय जायसवाल,,मुरारी सोनी ,,बालेश्वर राम,,दीपक बुनकर,,जनक नाग ,,सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

इसके अलावा प्रशासनिक अधिकारी एसडीएम अनमोल विवेक टोप्पो, तहसीलदार रॉकी एक्का, नगर पंचायत सीएमओ अरविंद कुमार विश्वकर्मा, एबीओ नंदू गुप्ता और जनपद पंचायत सीईओ मुन्ना लाल धुर्वे सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए। स्कूली बच्चों और नगरवासियों की बड़ी भागीदारी ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया।

Share This Article