बलरामपुर,,कृषि विज्ञान केंद्र जाबर ने चलाया ‘स्वच्छता में सहभागिता’ अभियान, स्कूलों, पंचायतों और तहसील कार्यालय में दिया गया स्वच्छता का संदेश।

Samwad Chhattisgarh

✍🏻✍🏻 संपादक जसीम खान संवाद छत्तीसगढ़ कुसमी बलरामपुर ✍🏻✍🏻

कृषि विज्ञान केंद्र जाबर ने चलाया ‘स्वच्छता में सहभागिता’ अभियान, स्कूलों, पंचायतों और तहसील कार्यालय में दिया गया स्वच्छता का संदेश

बलरामपुर, 04 अक्टूबर 2026/ स्वच्छता ही सेवा 2026 के अंतर्गत कृषि विज्ञान केंद्र (KVK), जाबर, बलरामपुर द्वारा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2026 तक ‘स्वच्छता में सहभागिता’ अभियान चलाया गया। श्रीमती आरती कुजूर, डॉ. अमीना अनिशा एक्का, डॉ. अनूप पॉल एवं श्री देवेंद्र कुमार के मार्गदर्शन में संचालित इस अभियान का उद्देश्य आमजन में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना और सामुदायिक सहभागिता को प्रोत्साहित करना था।

अभियान के दौरान विभिन्न विद्यालयों, ग्राम पंचायतों एवं तहसील कार्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। विद्यालयों में विद्यार्थियों को व्यक्तिगत स्वच्छता, कचरा प्रबंधन और स्वच्छ परिवेश के महत्व की जानकारी दी गई तथा उन्होंने स्वच्छता शपथ और विभिन्न गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। ग्राम पंचायतों में ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी से साफ-सफाई संबंधी गतिविधियाँ हुईं, जबकि तहसील कार्यालय में सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता के लिए सामूहिक जिम्मेदारी का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम के माध्यम से नागरिकों, विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों को स्वच्छता को दैनिक जीवनशैली का हिस्सा बनाने और स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज के निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया गया।

Share This Article