बलरामपुर,,विकास खण्ड शंकरगढ़ सेवा सेतु अभियान-2026 के अंतर्गत सोमवार को  क्लस्टर ग्राम दुर्गापुर में शिविर आयोजित किया गया।

Samwad Chhattisgarh

सेवा सेतु शिविर दुर्गापुर में 41 आवेदन प्राप्त, 07 का मौके पर निराकरण

✍🏻✍🏻 संपादक जसीम खान संवाद छत्तीसगढ़ कुसमी बलरामपुर ✍🏻✍🏻

बलरामपुर 05 अक्टूबर 2026/कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी एवं जिला पंचायत सीईओ डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में सेवा सेतु अभियान-2026 के अंतर्गत सोमवार को शंकरगढ़ विकासखंड के क्लस्टर ग्राम दुर्गापुर में शिविर आयोजित किया गया।

शिविर में जनपद पंचायत शंकरगढ़ की उपाध्यक्ष श्रीमती प्रियंवदा सिंह देव और जिला पंचायत सदस्य श्रीमती गीता पैकरा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। क्लस्टर की 15 ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों से कुल 41 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 07 का मौके पर निराकरण किया गया तथा शेष 34 आवेदनों के निराकरण के लिए समय-सीमा तय की गई। सर्वाधिक 13 आवेदन खाद्य विभाग से संबंधित रहे, जिनमें 06 का तत्काल निराकरण हुआ। इसके अलावा वन विभाग के 07, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के 06, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के 05 और राजस्व विभाग के 04 आवेदन प्राप्त हुए।

शिविर में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बेटियों के नाम पर दो परिवारों को चंदन के पौधे भेंट किए गए। विभागीय अधिकारियों ने ग्रामीणों को अपने-अपने विभाग की योजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर  श्री मुकेश कश्यप, सरपंच संघ अध्यक्ष श्री बुधना राम, जनपद सदस्य श्रीमती गायत्री पैकरा, जनपद पंचायत सीईओ श्री वेदप्रकाश पाण्डेय, तहसीलदार श्री दानिश परवेज सहित खंड स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी, सरपंच-सचिव और ग्रामीण उपस्थित रहे।

Share This Article